russia big victory in ukraine capture lithium deposit village in eastern Ukraine पुतिन आर्मी ने लिथियम भंडार वाले यूक्रेनी शहर पर किया कब्जा, तीन साल की जंग में बड़ी कामयाबी, International Hindi News - Hindustan
More

पुतिन आर्मी ने लिथियम भंडार वाले यूक्रेनी शहर पर किया कब्जा, तीन साल की जंग में बड़ी कामयाबी

यूक्रेन से जंग में रूसी सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। पुतिन आर्मी ने यूक्रेन के लिथियम भंडार वाले गांव पर कब्जा कर लिया है। तीन साल के युद्ध में रूस के लिए यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

Thu, 26 June 2025 08:44 PMGaurav Kala रॉयटर्स
share
पुतिन आर्मी ने लिथियम भंडार वाले यूक्रेनी शहर पर किया कब्जा, तीन साल की जंग में बड़ी कामयाबी

रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में स्थित शेवचेंको गांव पर कब्जा कर लिया है। यह इलाका यूक्रेन के लिथियम भंडार के पास स्थित है और रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जाता है। तीन साल की जंग में रूस की यह बढ़त बड़ी कामयाबी बताई जा रही है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि शेवचेंको और नोवोसेरहीवका नामक दो बस्तियों पर कब्जा कर लिया गया है। हालांकि, यूक्रेन सरकार की ओर से इस दावे पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

कितना अहम शेवचेंको गांव

शेवचेंको गांव, डोनेट्स्क और ड्नीप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र की सीमा पर स्थित है और लगभग 40 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले एक प्रमुख लिथियम खनिज भंडार के करीब है। 1982 में सोवियत भूवैज्ञानिकों ने यहां लिथियम के विशाल भंडार की खोज की थी, जिसकी गहराई व्यावसायिक खनन के लिए उपयुक्त मानी जाती है।

रूस की लिथियम पर नजर

रूसी-नियुक्त डोनेट्स्क अधिकारी इगोर क्लिमाकोवस्की ने कहा, “शेवचेंको गांव में मौजूद लिथियम भंडार के कारण ही यूक्रेन ने बड़ी संख्या में सैनिकों को यहां तैनात किया था।” उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र को जब परिस्थितियां अनुकूल होंगी, तो खनन के लिए विकसित किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इजरायल से जंग खत्म होते ही IAEA से रिश्ता तोड़ने चला ईरान, रूस ने दे दी हिदायत
ये भी पढ़ें:इजरायल से सीजफायर होते ही ईरान अपने ‘दोस्त’ रूस से ही भिड़ा, निशाने पर पुतिन

रूसी कब्जे की पहले भी उड़ी अफवाह

जनवरी में रूसी मीडिया ने गलत रिपोर्ट दी थी कि शेवचेंको का लिथियम क्षेत्र पहले ही कब्जे में ले लिया गया है, लेकिन तब किसी और नाम के गांव से भ्रम हुआ था। बता दें कि लिथियम आज के दौर की सबसे कीमती धातुओं में से एक है। इसका इस्तेमाल मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक वाहनों, बैटरियों और हाईटेक उपकरणों में बड़े पैमाने पर होता है। अमेरिका के अनुसार, यूक्रेन में करीब 5 लाख टन लिथियम भंडार है, जबकि रूस के पास दोगुना भंडार मौजूद है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।