Putin prayed for Donald Trump after he was attacked even gave him a gift US envoy claims ट्रंप पर हमले के बाद पुतिन ने की थी उनके लिए प्रार्थना, तोहफा भी दिया; अमेरिकी दूत का दावा, International Hindi News - Hindustan
More

ट्रंप पर हमले के बाद पुतिन ने की थी उनके लिए प्रार्थना, तोहफा भी दिया; अमेरिकी दूत का दावा

  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत बनकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिलने वाले दूत विटकॉफ ने कहा है कि ट्रंप पर हमले के बाद पुतिन ने उनके लिए प्रार्थना की थी। इतना ही नहीं अभी हाल में जब वह पुतिन से मिले तो उन्होंने ट्रंप के लिए एक तोहफा भी दिया है।

Sat, 22 March 2025 01:45 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
ट्रंप पर हमले के बाद पुतिन ने की थी उनके लिए प्रार्थना, तोहफा भी दिया; अमेरिकी दूत का दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मित्रवत संबंधों की चर्चा दुनियाभर में हैं। हाल ही में ट्रंप के दूत के रूप में रूस पहुंचे स्टीव विटकॉफ ने खुलासा किया है कि पिछली साल ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप की सेहत और सलामती के लिए प्रार्थना की थी। इतना ही नहीं अपनी पुतिन ने ट्रंप के साथ अपनी दोस्ती को और गहरा करने के लिए विटकॉफ के हाथों एक रूसी कलाकार की कलाकृति भी अमेरिकी राष्ट्रपति को तोहफे के तौर पर दी है।

फॉक्स न्यूज के साथ एक पॉडकॉस्ट पर बात करते हुए विटकॉफ ने यूक्रेन में युद्धविराम संबंधी चर्चाओं के लिए की गई अपनी रूस यात्रा के बारे विस्तार से बताया। विटकॉफ ने कहा कि बातचीत के दौरान उन्होंने मुझे बताया कि जब पिछले साल ट्रंप को गोली मारी गई तो वह अपने पास वाले चर्च में गए थे और स्थानीय पादरी से मिलकर ट्रंप के लिए प्रार्थना की थी।

विटकॉफ ने बताया कि पुतिन की उनके (ट्रंप) साथ दोस्ती थी और वह एक दोस्त के नाते उनके लिए प्रार्थना कर रहे थे। मैंने यह बात राष्ट्रपति को भी बताई, निश्चित तौर पर वह यह बात सुनकर भावुक हुए।

ट्रंप और पुतिन की दोस्ती के बारे में बात करते हुए विटकॉफ ने कहा कि इतना ही नहीं राष्ट्रपति पुतिन ने राष्ट्रपति ट्रंप के लिए रूसी कलाकार द्वारा बनाया गया एक सुंदर चित्र भी तोहफे के तौर पर दिया है। ट्रंप ने भी रूसी राष्ट्रपति का धन्यवाद किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप ने 530,000 प्रवासियों की कानूनी सुरक्षा रद्द की, चार देशों पर असर
ये भी पढ़ें:डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से ग्रीनलैंड को हुआ फायदा, बढ़ गई द्वीप की आमदनी
ये भी पढ़ें:सुनीता विलियम्स को मिलेगा ओवरटाइम का खर्चा, ट्रंप बोले- मैं अपनी जेब से दूंगा

आपको बता दें कि ट्रंप लंबे समय से रूसी राष्ट्रपति की प्रशंसा करते रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने पुतिन को एक प्रभावशाली और मजबूत नेता कहा है। ट्रंप के इसी व्यवहार के कारण उनके आलोचकों ने उनके ऊपर रूस को लेकर नरम होने का आरोप लगाया है।

इस सप्ताह की शुरुआत में ही यूक्रेन के मुद्दे पर दोनों नेताओं की फोन पर बातचीत हुई थी। लगभग दो घंटे तक चली इस बातचीत के बाद ट्रंप ने इसके बारे में जानकारी देते हुए इसे बहुत अच्छा और उत्पादक बताया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।