अफगानिस्तान से खुली जंग का ऐलान कर 'दमादम मस्त कलंदर' क्यों कह रहा पाकिस्तान
पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने इस दौरान 'दमादम मस्त कलंदर' का जिक्र किया है। एक कट्टरपंथी सुन्नी मुसलमान देश होते हुए भी पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर सूफी कव्वाली का जिक्र किया है। दमादम मस्त कलंदर का अर्थ होता है, हर सांस में मस्ती।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने 'गजब लिल-हक' नाम से ऑपरेशन भी लॉन्च किया है। उसका कहना है कि हमने अब अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान कर दिया है और अब हम पीछे नहीं हटेंगे। यही नहीं पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने इस दौरान 'दमादम मस्त कलंदर' का जिक्र किया है। एक कट्टरपंथी सुन्नी मुसलमान देश होते हुए भी पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर सूफी कव्वाली का जिक्र किया है। दमादम मस्त कलंदर का अर्थ होता है, हर सांस में मस्ती।
ख्वाजा आसिफ ने कहा, 'हमारा धैर्य जवाब दे गया है। अब आपके खिलाफ हम खुली जंग में हैं। अब दमा दम मस्त कलंदर होगा। पाकिस्तान की सेना कोई समंदर पार से नहीं आई है। हम आपके पड़ोसी हैं और आपके बारे में सब कुछ जानते हैं। आप अंदर से क्या हैं और बाहर से क्या हैं। हम सब जानते हैं। अल्लाह हू अकबर।' दोनों देशों के बीच इस जंग ने दक्षिण एशिया के माहौल को गरमा दिया है। आने वाले समय में इसका क्या असर होगा। यह देखना अहम है। ऐसा इसलिए क्योंकि अफगानिस्तान को हमेशा ही पाकिस्तान अपने वर्चस्व में रखने की चाहत रखता रहा है। लेकिन भारत का पक्ष भी अफगानिस्तान में हमेशा से मजबूत रहा है। यही पाकिस्तान की बौखलाहट का कारण भी है।
बौखलाया पाकिस्तान बोला- तालिबान ने बना दिया भारत की कॉलोनी
यही गुस्सा पाकिस्तान ने यह कहते हुए निकाला है कि अफगानिस्तान के मौजूदा हालात के लिए तालिबान और भारत की दोस्ती जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि 2021 में जब नाटो की सेनाओं ने अफगानिस्तान छोड़ा था तो उम्मीद की जा रही थी कि अब शांति होगी। लेकिन तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत की कॉलोनी बना दिया। यही नहीं इस्लाम की ही दुहाई देते हुए पाकिस्तान अब अफगानिस्तान पर आरोप लगा रहा है कि उसने इस्लाम में महिलाओं को दिए अधिकारों को भी छीन लिया है। इसके अलावा लोगों के सामान्य मानवाधिकार भी छीन लिए गए हैं।
अफगानिस्तान के प्रवक्ता ने कहा- जंग हमारी ओर से भी जारी
इस बीच यदि पाकिस्तान ने हमला बोला है तो फिर अफगानिस्तान भी हमलावर है। अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा हम इस हमले की निंदा करते हैं। पाकिस्तान ने कायरतापूर्ण हमला किया है और हम डट कर उसका विरोध करते हैं। बता दें कि अफगानिस्तान का दावा है कि उसके हमलों में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। वहीं ऐसा ही दावा करते हुए पाकिस्तान का कहना है कि हमने 133 को मार गिराया है। बता दें कि दोनों देशों के बीच दशकों से डूरंड लाइन को लेकर विवाद रहा है और अफगानिस्तान का कहना है कि हम इस सीमा को नहीं मानते। दरअसल खैबर पख्तूनख्वा की बड़ी आबादी पख्तून है और उससे अफगानिस्तान का सांस्कृतिक जुड़ाव है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन