Pakistan proposes new US Iran talks as Vance and Trump hint at progress ईरान-अमेरिका में सुलह कराने को पाकिस्तान ने फिर भरा दम, ट्रंप-वेंस की मंशा क्या, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान-अमेरिका में सुलह कराने को पाकिस्तान ने फिर भरा दम, ट्रंप-वेंस की मंशा क्या

पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत में मध्यस्थता की तैयारी कर रहा है। एक पाकिस्तानी अधिकारी के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। हालांकि इस अधिकारी ने अपनी पहचान नहीं जाहिर की है।

Tue, 14 April 2026 09:33 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, इस्लामाबाद
share
ईरान-अमेरिका में सुलह कराने को पाकिस्तान ने फिर भरा दम, ट्रंप-वेंस की मंशा क्या

पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत में मध्यस्थता की तैयारी कर रहा है। एक पाकिस्तानी अधिकारी के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। हालांकि इस अधिकारी ने अपनी पहचान नहीं जाहिर की है। उसका कहना है कि उसे इस मामले को मीडिया में डिस्कस करने का अधिकार नहीं है। इससे पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहाकि ईरान के साथ समझौता कुछ आगे बढ़ा है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि हमें दूसरे पक्ष से बुलावा आया है। वह लोग डील करना चाहते हैं।

क्या बोले पाकिस्तानी रक्षा मंत्री
बता दें कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोमवार को कहा है कि ईरान-अमेरिका वार्ता का अगला दौर जल्द होने की उम्मीद है। शनिवार को अमेरिका और ईरान के बीच हुई 21 घंटे की वार्ता 1979 के बाद अपनी तरह की पहली वार्ता थी, जिसमें दोनों पक्षों के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया था। हालांकि, सप्ताहांत में पाकिस्तान में हुई इस वार्ता में दोनों पक्ष कोई स्थायी शांति समझौता करने में विफल रहे। आसिफ ने सोमवार को संसद भवन के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा कि वार्ता के बाद इस बात का थोड़ा संतोष है कि अब तक कोई नकारात्मक घटनाक्रम नहीं हुआ है।

चीन-पाकिस्तान की बात
उन्होंने कहा कि केवल सकारात्मक प्रगति ही दिखी है जिससे संकेत मिलता है कि राजनयिक प्रयास रचनात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने सोमवार को अपने पाकिस्तानी समकक्ष इशाक डार के साथ एक बातचीत में कहाकि पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान संघर्ष को फिर से भड़कने से रोकने और युद्धविराम को बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के अनुसार, डार ने वांग से टेलीफोन पर बातचीत की और हाल ही में संपन्न हुई इस्लामाबाद वार्ता पर विचार-विमर्श किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान ने जिस होटल में कराई अमेरिका-ईरान वार्ता, उसका बिल नहीं चुका पाई सरकार
ये भी पढ़ें:12 साल सिर्फ रेिपेयरिंग में लगेंगे, US से लड़ने में ईरान हो गया इतना नुकसान
ये भी पढ़ें:ईरान युद्ध के बीच यूएन की डराने वाली रिपोर्ट, भारत में बढ़ सकते हैं 25 लाख गरीब

युद्धविराम बनाए रखना प्राथमिकता
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार वांग ने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष को फिर से भड़कने से रोकने और युद्धविराम को बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। वांग चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य भी हैं। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि वांग ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में पाकिस्तान के प्रयासों पर डार को बधाई दी और पाकिस्तान की रचनात्मक कूटनीतिक भूमिका के लिए चीन के निरंतर समर्थन की पुष्टि की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।