Pakistan closed the borders with iran vs Israel war updates पाकिस्तान का दोगलापन, पहले कहा हम ईरान के साथ खड़े हैं, फिर बंद कर दीं सीमाएं, International Hindi News - Hindustan
More

पाकिस्तान का दोगलापन, पहले कहा हम ईरान के साथ खड़े हैं, फिर बंद कर दीं सीमाएं

ईरान की सीमा से लगे बलूचिस्तान प्रांत के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एएफपी से कहा, 'सभी पांच जिलों, छाघी, वाशुक, पंजगूर, केच और ग्वादर में सीमा सुविधाएं बंद कर दी गई हैं।'

Tue, 17 June 2025 08:32 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
पाकिस्तान का दोगलापन, पहले कहा हम ईरान के साथ खड़े हैं, फिर बंद कर दीं सीमाएं

इजरायल के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान से जुड़ी सभी सीमाएं बंद कर दी हैं। खास बात है कि ये सीमाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद की गई हैं। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है, जब पाकिस्तान ने ईरान के समर्थन के संकेत दिए थे। साथ ही दावे किए जा रहे थे कि वह ईरान पर आंच आने पर इजरायल पर परमाणु हमला कर सकता है। बहरहाल, इस्लामाबाद ने इन दावों का खंडन किया है।

ईरान की सीमा से लगे बलूचिस्तान प्रांत के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एएफपी से कहा, 'सभी पांच जिलों, छाघी, वाशुक, पंजगूर, केच और ग्वादर में सीमा सुविधाएं बंद कर दी गई हैं।' छाघी जिले में एक अधिकारी अता-उल-मुनीम ने कहा है कि ईरान में प्रवेश 'अगली सूचना तक के लिए निलंबित कर दिया गया है।' उन्होंने कहा है कि इस दौरान कारोबार से जुड़ी गतिविधियों पर कोई रोक नहीं होगी।

साथ ही ईरान से अपने मुल्क वापस आने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को भी आने की अनुमति होगी। उन्होंने सोमवार को कहा, 'हम आज 200 पाकिस्तानी छात्रों के आने की उम्मीद कर रहे हैं।'

रविवार को ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा था कि ईरान से 450 पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है और आगे भी प्रक्रिया जारी रहेगी।

पाकिस्तान दे रहा था ईरान का साथ

पाकिस्तान पहले ही ईरान को समर्थन दे चुका है। हाल ही में दुनिया न्यूज से बातचीत में मुल्क के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था, 'इस मुश्किल के समय में हम हर तरह से ईरान के साथ खड़े हैं। हम ईरान के हितों की रक्षा करेंगे। ईरानी हमारे भाई हैं और उनका दुख हमारा दुख है।' उन्होंने कहा कि इजरायल सिर्फ ईरान ही नहीं, बल्कि यमन और फिलिस्तीन को भी निशाना बना रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।