Pakistan carried out an early morning airstrike in Afghanistan killing dozens of TTP fighters सुबह-सुबह पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में कर दी एयरस्ट्राइक, मारे गए TTP के दर्जनों लड़ाके, International Hindi News - Hindustan
More

सुबह-सुबह पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में कर दी एयरस्ट्राइक, मारे गए TTP के दर्जनों लड़ाके

पाकिस्तान में आत्मघाती हमलों के बाद अफगानिस्तान के सीमाई इलाकों में एयरस्ट्राइक की गई है। इस एयरस्ट्राइक में दो दर्जन से ज्यादा टीटीपी लड़ाकों के मारे जाने की खबर है। 

Sun, 22 Feb 2026 06:48 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
सुबह-सुबह पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में कर दी एयरस्ट्राइक, मारे गए TTP के दर्जनों लड़ाके

पाकिस्तान ने रविवार तड़के ही अफगानिस्तान की सीमा पर एयरस्ट्राइक की है। रिपोरट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों को निशाना बनाया है। इस स्ट्राइक में टीटीपी के दर्जनों लड़ाकों के मारे जाने की खबर है। सोशल मीडिया पर एयरस्ट्राइक के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें देखा जा सकता है कि हमला कितना बड़ा था।

आत्मघाती हमले का बदला?

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के खैबर बख्तूनख्वामें शनिवार को हुए आत्मघाती हमलों के बाद यह कदम उठाया गया है। शनिवार को खुफिया जानकारी पर आधारित एक अभियान के दौरान हुए आत्मघाती हमले में दो सुरक्षाकर्मी मारे गए। सेना की मीडिया शाखा के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में चलाए गए अभियान के दौरान फितना अल-ख्वारिज के पांच ख्वारिज भी मारे गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गरीबी से PAK का बुरा हाल, लेकिन नवाज की सीएम बिटिया उड़ा रही पैसे

पाकिस्तान सरकार प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के लिए फितना-अल-ख्वारिज नाम का इस्तेमाल करती है। प्रवक्ता के मुताबिक, यह अभियान क्षेत्र में एक आत्मघाती हमलावर सहित कई ख्वारिजों (आतंकवादियों) की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया था। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के एक काफिले को निशाना बनाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अफगानिस्तान ने पाक को 'तोहफे' में दिए उसी के 3 सैनिक, कई महीनों पहले किया था कैद

प्रवक्ता के अनुसार, बन्नू शहर में सुरक्षाबलों ने वाहन सवार आत्मघाती हमलावर को रोक लिया, जिससे आम नागरिकों और कानून प्रवर्तन अधिकारियों को निशाना बनाने की उसकी योजना पर पानी फिर गया। प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई, जिसमें पांच ख्वारिज मारे गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:US में पाक की फजीहत, शहबाज ने ट्रंप को गार्ड के स्टाइल में किया सैल्यूट- VIDEO

हालांकि, उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन से सुरक्षाबलों के काफिले में शामिल एक वाहन में टक्कर मार दी, जिससे लेफ्टिनेंट कर्नल शहजादा गुल फराज और सिपाही करामत शाह की मौत हो गई। कुछ ही दिन हले मलांगी में एक मदरसें की इमारत के पास तेज धणाका हुआ था। धमाका इतना तेज था कि इमारत जर्जर हो गई थी। आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा थाऔर खिड़कियों के शीशे टूट गए थे। विस्फोट के पास धुआं ही धुआं हो गया था। आतंकियों ने पहले गोलीबारी की और फिर धमाका किया था।

अफगानिस्तान के साथ बढ़ेगा तनाव?

बता दें कि पाकिस्तान पहले भी अफगानिस्तान के सीमाई इलाकों में एयरस्ट्राइक कर चुका है। जब भी उसने ऐसा किया है, तालिबान के साथ तनाव बढ़ गया है। कई बार सीमाई इलाकों में गोलीबारी भी शुरू हो गई और युद्ध जैसी स्थिति बन गई। इस बार भी ऐसी संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।