तालिबान सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ में कर रहा मदद, पाकिस्तानी सेना का आरोप
लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने कहा, ‘सीमाओं की सुरक्षा हमेशा पारस्परिक रूप से होती है। दोनों देश उनकी रक्षा करते हैं। अब दूसरी तरफ एक ऐसा देश है जिसकी चौकियां पहले आपकी चौकियों पर गोलीबारी करती हैं और फिर गोलीबारी होती है।'

पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसने कहा कि तालिबान देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आतंकियों को सीमा पर घुसपैठ कराने में मदद कर रहा है। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह आरोप लगाया। इसे लेकर उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया गया।
प्रवक्ता के अनुसार, अफगान तालिबान सेना पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर गोलीबारी करती है, जिससे आतंकवादियों और यहां तक कि तस्करों को पाकिस्तान में घुसपैठ का मौका मिलता है। लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने कहा, ‘सीमाओं की सुरक्षा हमेशा पारस्परिक रूप से होती है। दोनों देश उनकी रक्षा करते हैं। अब दूसरी तरफ एक ऐसा देश है जिसकी चौकियां पहले आपकी चौकियों पर गोलीबारी करती हैं और फिर दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो जाती है। इस बीच मौका पाकर वे आतंकवादी सरहद पार करवाते हैं।’
सैन्य चौकियों पर हमले कराने का आरोप
सैन्य प्रवक्ता ने कहा, ‘ये बेहद मिलेजुले हमले हैं। वे चौकियों पर हमला करते हैं और तस्करों के वाहन मौका पाकर सीमा करते हैं।’ दूसरी ओर, पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के 22 आतंकवादी मार गिराए। देश की सेना की मीडिया यूनिट ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह अभियान उत्तरपश्चिमी प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में एक सूचना के आधार पर चलाया गया। बताया गया था कि वहां फितना अल-खवारिज से जुड़े आतंकवादी मौजूद हैं। फितना अल-खवारिज शब्द का उपयोग पाकिस्तानी प्राधिकारी प्रतिबंधित टीटीपी के आतंकवादियों के लिए करते हैं। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के ठिकाने को प्रभावी ढंग से निशाना बनाया और भीषण गोलीबारी के बाद 22 आतंकवादी मारे गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन