Nepal imposes two day weekly holiday to tackle fuel crisis amid Iran war ईरान युद्ध से बेहाल हुआ नेपाल, पेट्रोल-डीजल संकट के चलते हफ्ते में 2 दिन छुट्टी, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान युद्ध से बेहाल हुआ नेपाल, पेट्रोल-डीजल संकट के चलते हफ्ते में 2 दिन छुट्टी

नेपाली सरकार ने सरकारी कार्यालयों के लिए दो दिवसीय साप्ताहिक अवकाश लागू करने का फैसला किया है। सरकारी अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पेट्रोलियम उत्पादों की कमी के मद्देनजर अब सरकारी दफ्तर शनिवार और रविवार, दोनों दिन बंद रहेंगे।

Sun, 5 April 2026 04:42 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान युद्ध से बेहाल हुआ नेपाल, पेट्रोल-डीजल संकट के चलते हफ्ते में 2 दिन छुट्टी

मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। ईरान युद्ध के कारण कई देशों में ईंधन संकट उत्पन्न हो गए हैं। इस संकट से निपटने के लिए सभी देश अलग-अलग उपाय कर रहे हैं। इस बीच नेपाली सरकार ने सरकारी कार्यालयों के लिए दो दिवसीय साप्ताहिक अवकाश लागू करने का फैसला किया है। सरकारी अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पेट्रोलियम उत्पादों की कमी के मद्देनजर अब सरकारी दफ्तर शनिवार और रविवार, दोनों दिन बंद रहेंगे। पहले केवल शनिवार को साप्ताहिक छुट्टी होती थी। नए व्यवस्था के तहत कार्यालयों का समय भी बढ़ा दिया गया है। अब सरकारी कार्यालय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे, जबकि पहले सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का समय था। इससे कार्य दिवसों में कमी की भरपाई की जाएगी।

सरकारी प्रवक्ता सस्मिता पोखरेल ने कहा कि पेट्रोलियम आपूर्ति में व्यवधान के कारण उत्पन्न असुविधाजनक स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। नई व्यवस्था सोमवार से लागू हो जाएगी। प्रवक्ता ने आगे बताया कि सरकारी कार्यालयों के अलावा शैक्षणिक संस्थान भी शनिवार और रविवार दोनों दिन बंद रहेंगे। हालांकि, कैबिनेट की बैठक में तय हुआ कि शैक्षणिक संस्थानों को छोड़कर सरकारी कार्यालयों के लिए नया कार्य समय लागू होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत-नेपाल सीमा के पास गरजेगा बुलडोजर, पूरे बिहार में अतिक्रमण पर प्रहार

इससे पहले नेपाल ने मंगलवार की आधी रात के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए विमानन ईंधन (ATF) की कीमतों में भारी वृद्धि कर दी थी। सरकारी स्वामित्व वाली नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन (NOC) ने काठमांडू से 84.7 प्रतिशत, पोखरा से 116.2 प्रतिशत और भैरहवा से 117.4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की। एनओसी ने कहा कि भारतीय ऑयल कॉर्पोरेशन को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने और आपूर्ति में और व्यवधान से बचने के लिए यह कदम आवश्यक था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:930 किमी रेंज, रडार से बचकर हमला; JASSM-ER मिसाइलों से ईरान में गेम बदल देगा US?
ये भी पढ़ें:करारी हार को सही ठहरा भ्रम पैदा कर रहे ट्रंप, पायलट को बचाने पर ईरान का पलटवार

गौरतलब है कि ईरान युद्ध के चलते वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों और आपूर्ति में आई अस्थिरता के कारण नेपाल जैसे देशों पर इसका असर पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि सरकार का यह फैसला ईंधन की बचत और संकट की स्थिति में सुचारू संचालन बनाए रखने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।