Khamenei on Israel asks for punishment to The Zionist enemy No mention of US Attack ट्रंप को गुनाहगार नहीं मान रहे खामेनेई? इजरायल को सजा की बात, लेकिन अमेरिका का नाम तक नहीं लिया, International Hindi News - Hindustan
More

ट्रंप को गुनाहगार नहीं मान रहे खामेनेई? इजरायल को सजा की बात, लेकिन अमेरिका का नाम तक नहीं लिया

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने इजरायल को सजा देने की बात कही है। ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद खामेनेई का बयान आया है। हालांकि इसमें उन्होंने इसमें अमेरिका नाम नहीं लिया है।

Mon, 23 June 2025 08:30 AMDeepak लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
share
ट्रंप को गुनाहगार नहीं मान रहे खामेनेई? इजरायल को सजा की बात, लेकिन अमेरिका का नाम तक नहीं लिया

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने इजरायल को सजा देने की बात कही है। ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद खामेनेई का बयान आया है। हालांकि इसमें उन्होंने इसमें अमेरिका नाम नहीं लिया है। यह बयान एक्स पर ईरानी नेता के आधिकारिक हैंडल पर जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि तेल अवीव के खिलाफ हमले तेज किए जाएंगे। हालांकि तीन परमाणु ठिकानों पर बमबारी के बावजूद खामेनेई के बयान में अमेरिका का नाम न होना थोड़ा चौंकाने वाला है।

दुश्मन ने गंभीर गलती की है
खामेनेई ने अपनी ट्वीट में लिखा है कि सजा जारी है। दुश्मन ने बेहद गंभीर गलती की है। एक बड़ा अपराध किया है। उसे सजा दी जानी चाहिए और हम सजा दे रहे हैं। खामेनेई का बयान अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु ठिकानों, फोर्डो, नतंज और इस्फहान-पर 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' के बाद आया है। बता दें कि व्हाइट हाउस में बोलते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहाकि ईरान पर हमला करने का निर्णय ईरान की परमाणु संवर्धन क्षमता को नष्ट करना और आतंकवाद के नंबर एक प्रायोजक द्वारा उत्पन्न परमाणु खतरे को रोकना था।

ट्रंप ने ईरान को बताया मिडिल ईस्ट का गुंडा
ट्रंप ने अपने बयान में ईरान को मिडिल ईस्ट का गुंडा तक बता डाला था। उन्होंने कहाकि ईरान को शांति बनानी होगी। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो भविष्य के हमले कहीं अधिक भयंकर और बहुत आसान होंगे। वहीं, ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय कानून और यूएन चार्टर का उल्लंघन किया है। ईरान ने यूएनएससी की इमरजेंसी बैठक बुलाई और कहाकि वह इस हमले से बचाव के लिए अपने अधिकार सुरक्षित रखता है।

गौरतलब है कि इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध में अब अमेरिका भी कूद पड़ा है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के मकसद से इजरायल की ओर से शुरू किए गए हमलों को मजबूती प्रदान करते हुए अमेरिका ने रविवार तड़के तीन ईरानी परमाणु केंद्रों पर हमले किए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।