June Sets New Record of Destruction Russia Launched Over 5400 Drones on Ukraine Nearly 180 Strikes a Day जून में 'तबाही' का नया रिकॉर्ड, रूस ने यूक्रेन पर बरसाए 5400 से अधिक ड्रोन; हर दिन करीब 180 हमले, International Hindi News - Hindustan
More

जून में 'तबाही' का नया रिकॉर्ड, रूस ने यूक्रेन पर बरसाए 5400 से अधिक ड्रोन; हर दिन करीब 180 हमले

जून का महीना यूक्रेन के लिए कयामत बनकर आया। रूस ने इस महीने यूक्रेन पर 5438 लंबी दूरी वाले ड्रोन से हमले किए। देखा जाए तो औसतन हर दिन करीब 180 हमले किए। रूस ने तीन साल की जंग में इससे पहले इतने ज्यादा हमले पहले नहीं किए।

Tue, 1 July 2025 03:22 PMGaurav Kala कीव, एएफपी
share
जून में 'तबाही' का नया रिकॉर्ड, रूस ने यूक्रेन पर बरसाए 5400 से अधिक ड्रोन; हर दिन करीब 180 हमले

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। तीन साल से चल रही इस जंग में कई देशों ने इस महायुद्ध को रोकने की पहल की, लेकिन नाकाम रही। 20 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति की कुर्सी पर विराजने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि वे जल्द ही इस महायुद्ध को रुकवा लेंगे। अभी तक ट्रंप भी यह काम नहीं कर पाए हैं। दूसरी तरफ दिन बढ़ने के साथ ही रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जून का महीना यूक्रेन के लिए कयामत का नया रिकॉर्ड बना गया। इस महीने रूस ने यूक्रेन पर 5438 लंबी दूरी वाले ड्रोन बरसाए, यानी हर दिन करीब 180 से अधिक हमले किए।

जून महीने से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अब तक का सबसे खतरनाक रूप धारण कर चुका है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रूस ने जून में यूक्रेन पर 5,438 लंबी दूरी के ड्रोन दागे, यह युद्ध की शुरुआत (फरवरी 2022) से लेकर अब तक किसी भी एक महीने में सबसे अधिक हैं। इस आंक

मई की तुलना में 37 फीसदी ज्यादा हमले

यह जानकारी AFP के विश्लेषण और यूक्रेनी वायु सेना के आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर सामने आई है। इससे पहले सबसे अधिक मई में कुल 3,974 ड्रोन हमले हुए थे, जबकि जून में यह आंकड़ा 5,400 के पार पहुंच गया, यानी हर दिन औसतन 180 हमले।

यूक्रेन की एयर डिफेंस पर भी दबाव

लगातार बढ़ते हमलों ने यूक्रेन की एयर डिफेंस प्रणाली को बेहद दबाव में डाल दिया है, जो पहले ही संसाधनों की कमी से जूझ रही है। वहीं आम नागरिकों की हालत भी दयनीय होती जा रही है, उन्हें हर रात सायरनों और धमाकों के बीच बितानी पड़ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रूसियों के चिथड़े उड़ाने की तैयारी, इस खतरनाक हथियार का इस्तेमाल करेगा यूक्रेन
ये भी पढ़ें:रूस का अब तक का सबसे बड़ा हमला; यूक्रेन पर 477 सुसाइड ड्रोन और 60 मिसाइलें दागीं

रूस का नया हथियार- ईरान के सस्ते ड्रोन

विशेषज्ञों का कहना है कि रूस जानबूझकर ड्रोन हमलों की संख्या बढ़ाकर यूक्रेन की वायु सुरक्षा को कमजोर करने की रणनीति पर काम कर रहा है। ईरानी-निर्मित 'शहीद' ड्रोन जैसे सस्ते लेकिन असरदार हथियारों का इस्तेमाल इस रणनीति को और खतरनाक बना रहा है।

लाचार यूक्रेन मांग रहा मदद

यूक्रेन लगातार अमेरिका और यूरोपीय सहयोगियों से एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल इंटरसेप्टर्स और आधुनिक रडार की आपूर्ति बढ़ाने की अपील कर रहा है। राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने चेतावनी दी है "अगर इस तबाही को अब नहीं रोका गया, तो अगला निशाना कोई और देश भी हो सकता है।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।