Italy PM Meloni tells Elon musk Genius says he was branded a monster because of support for Trump मेलोनी ने की एलन मस्क की तारीफ, यूरोप और US की दोस्ती में निभाएंगी बड़ा रोल?, International Hindi News - Hindustan
More

मेलोनी ने की एलन मस्क की तारीफ, यूरोप और US की दोस्ती में निभाएंगी बड़ा रोल?

  • इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एलन मस्क की जमकर तारीफ की है। उन्होंने मस्क को जीनियस बताते हुए कहाकि ट्रंप के साथ होने के चलते उनकी छवि मॉन्स्टर की बनाई जा रही है।

Sat, 4 Jan 2025 02:19 PMDeepak लाइव हिन्दुस्तान, रोम
share
मेलोनी ने की एलन मस्क की तारीफ, यूरोप और US की दोस्ती में निभाएंगी बड़ा रोल?

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एलन मस्क की जमकर तारीफ की है। उन्होंने मस्क को जीनियस बताते हुए कहाकि ट्रंप के साथ होने के चलते उनकी छवि मॉन्स्टर की बनाई जा रही है। मेलोनी ने इस दौरान मस्क के साथ अपनी दोस्ती का भी जिक्र किया और कहाकि वह वह इस अरबपति टेक एंटरप्रिन्योर की प्रशंसक रही हैं। एलन मस्क डोनाल्ड ट्रंप के नए प्रशासन में काफी अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

एक इंटरव्यू में मेलोनी ने कहाकि निश्चित तौर पर हम दो लोग हैं, जिनके अच्छे संबंध हैं। उन्होंने कहाकि एलन मस्क गिफ्टेड शख्सियत हैं और उनसे मिलना बहुत रोचक होता है। वह हमारे समय के महान लोगों में हैं। वह एक इनोवेटर हैं, जिन्होंने अपनी निगाहें भविष्य पर लगा रखी हैं। इटली की प्रधानमंत्री ने कहाकि मुझे यह सोचकर हंसी आती है कि कल तक जो लोग उनकी तारीफ करते थे, आज उन्हें मॉन्स्टर कर रहे हैं। इसकी वजह सिर्फ यह है कि उन्होंने एक गलत राजनीतिक खेमा चुन लिया है।

मेलिना ने जिस तरह से टिप्पणी की है, उसने इन संभावनाओं को जन्म दिया है कि वह ट्रंप सरकार और यूरोप के बीच नजदीकी में अहम भूमिका निभा सकती हैं। दो साल पहले देश की पहली प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही वह एक तेज राजनेता के तौर पर उभरी हैं। रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन के कट्टर समर्थन के लिए पश्चिम के नेताओं ने उनकी तारीफ की है। साथ ही, उन्होंने ट्रम्प और हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान जैसे दक्षिणपंथी संप्रभुतावादियों के साथ भी संबंध बरकरार रखे हैं।

गौरतलब है कि एलन मस्क भी इटली की प्रधानमंत्री के प्रशंसक हैं। सितंबर में उन्होंने उन अफवाहों से इनकार किया था कि वह मेलोनी के साथ रोमांटिक रिश्ते में हैं। मस्क पहले भी मेलोनी की तारीफ कर चुके हैं और कहा है कि वह बाहर से ज्यादा अंदर से खूबसूरत हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।