Israeli Strike Kills Senior Iranian Commander Ceasefire Shattered Trump Lashes Out फिर भड़केगी जंग! इजरायली हमले में टॉप ईरानी कमांडर ढेर, सीजफायर टूटने से ट्रंप भड़के, International Hindi News - Hindustan
More

फिर भड़केगी जंग! इजरायली हमले में टॉप ईरानी कमांडर ढेर, सीजफायर टूटने से ट्रंप भड़के

सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद इजरायली हमलों में ईरान के शहर दहल उठे। रिपोर्ट है कि इजरायली हमलों में ईरान के टॉप कमांडर की मौत हो गई है। उधर, युद्धविराम टूटने से ट्रंप भड़के हुए हैं।

Tue, 24 June 2025 10:03 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share
फिर भड़केगी जंग! इजरायली हमले में टॉप ईरानी कमांडर ढेर, सीजफायर टूटने से ट्रंप भड़के

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इजरायल और ईरान के बीच संघर्षविराम लागू होने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद ईरान के उत्तरी इलाकों में जबरदस्त धमाकों की खबर आई। सीजफायर टूटने की खबरों ने ट्रंप को भड़का दिया है। इस बीच इजरायली हमलों में टॉप ईरानी कमांडर के मारे जाने की सूचना है। ईरानी मीडिया और सरकार की सैन्य शाखा ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। ट्रंप की सख्त चेतावनी के बावजूद ईरान पर इजरायली हमलों से जंग अब एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर है।

ईरान की कट्टरपंथी सैन्य शाखा IRGC ने पुष्टि की है कि इजरायल के मिसाइल हमले में बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के इंटेलिजेंस प्रोटेक्शन कमांडर मोहम्मद तगी यूसुफवंद मारे गए हैं। IRGC ने बयान जारी कर कहा, "ज़ायनिस्ट शासन के हमले में बसीज इंटेलिजेंस प्रमुख शहीद हो गए।" ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला सोमवार दोपहर हुआ और इसके तहत तेहरान समेत कई इलाकों को निशाना बनाया गया।

ईरान के वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक की भी मौत

ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली हमले में ईरान के वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक मोहम्मद-रेज़ा सदीघी साबेर की भी मौत हो गई। वह उत्तरी ईरान के अस्ताने अशरफीयेह में अपने घर पर थे, जब हमला हुआ।

इजरायल ने की हमले की पुष्टि

टाइम्स ऑफ इज़रायल के मुताबिक, इजरायली अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उन्होंने तेहरान के उत्तर में स्थित एक ईरानी रडार साइट पर "सीमित हमला" किया। यह हमला उस जवाबी कार्रवाई के तहत किया गया, जो ईरान द्वारा मंगलवार सुबह इजरायल पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों के बाद जरूरी समझा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप बनने चले थे चौधरी, दोस्त ने ही दिया दगा; न इजरायल मान रहा बात; न ही ईरान

ट्रंप का गुस्सा फूटा

इस बीच, ट्रंप ने इजरायल और ईरान दोनों पर नाराज़गी जताई और सीजफायर उल्लंघन को लेकर कड़ा रुख अपनाया। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को फोन कर दो टूक कहा – “अब ईरान पर और हमले मत करो और अपने पायलटों को तुरंत वापस बुलाओ।” हालांकि, नेतन्याहू ने ट्रंप को जवाब में कहा कि वह हमला रद्द नहीं कर सकते क्योंकि ईरान ने पहले सीजफायर तोड़ा है, लिहाजा जवाबी कार्रवाई जरूरी थी।

बाद में नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया "राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल की युद्ध उपलब्धियों के लिए प्रशंसा व्यक्त की और संघर्षविराम की स्थिरता को लेकर भरोसा जताया। फोन कॉल के बाद इजरायल ने आगे के हमले रोक दिए।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।