Israel strikes Iran explosions rock cities chaos erupts once again in the Middle East Iran and Israel war update: ईरान पर टूट पड़ा इजरायल, दोनों मुल्कों में जंग शुरू; मिडिल ईस्ट में फिर हाहाकार, International Hindi News - Hindustan
More

Iran and Israel war update: ईरान पर टूट पड़ा इजरायल, दोनों मुल्कों में जंग शुरू; मिडिल ईस्ट में फिर हाहाकार

Iran and Israel war update: रविवार को इजरायल ने दक्षिणी बेरूत के उपनगरों पर हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। नेतन्याहू ने कहा कि ये हमले चरमपंथी समूह हिजबुल्ला की ओर से उत्तरी इजरायल में की गई बमबारी के जवाब में किए गए।

Mon, 8 June 2026 09:22 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
Iran and Israel war update: ईरान पर टूट पड़ा इजरायल, दोनों मुल्कों में जंग शुरू; मिडिल ईस्ट में फिर हाहाकार

Iran and Israel war update: इजरायल ने जवाबी कार्रवाई कर सोमवार को ईरान में कई जगहों को निशाना बनाया है। इनमें मुल्क के मध्य और पश्चिमी हिस्से शामिल हैं। खास बात है कि ईरान ने अपनी सबसे प्रमुख एयरफील्ड को इन हमलों के बाद बंद कर दिया है। खास बात है कि इजरायल पर भी ईरान की तरफ से कई मिसाइलें दागी गई थीं। युद्ध छिड़ने की आशंका ऐसे समय पर बढ़ी है, जब कहा जा रहा है कि समझौता जल्द हो सकता है।

शहरों पर अटैक

ईरान के सरकारी टीवी की तरफ से जानकारी दी गई है कि इश्फाहान, तबरीज और तेहरान में धमाके सुनाई दिए गए हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि पश्चिम तेहरान के करज में भी धमाके हुए हैं। इजरायल की सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि वायुसेना ने कुछ समय पहले ही पश्चिम और मध्य ईरान में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान तो भरोसे के काबिल ही नहीं, US-ईरान में मध्यस्थता को लेकर भड़का इजरायल

एयर स्पेस बंद

इजरायली हमले के बाद ईरान ने अपने मुख्य हवाई अड्डे तेहरान के इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। इन हमलों के कारण ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध में एक स्थायी युद्धविराम तक पहुंचने की कोशिशों को और अधिक झटका लगा है।

ट्रंप ने किया था मना

मीडिया रिपोर्ट्स में एक्सियोस के हवाले से बताया जा रहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से बात की थी। खबर है कि उन्होंने नेतन्याहू से अपील की थी कि ईरान की तरफ से किए गए मिसाइल अटैक का जवाब न दें।

डील पर क्या बोले

रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह ईरान के साथ समझौते पर दस्तखत करने के 'बहुत करीब' हैं, लेकिन वह ईरान पर और आगे बढ़ने और अपनी परमाणु इच्छाओं को पूरी तरह से छोड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा, 'अब अगर हम कोई समझौता नहीं करते हैं, तो हम उन्हें सैन्य रूप से बहुत सख्ती से बाहर निकालेंगे। और हम ऐसा करने से पहले इंतजार करेंगे, ऐसे में हम हर हाल में सुरक्षित रहेंगे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज रात... बेरूत हमले के बाद भड़का ईरान, इजरायल को दी चेतावनी; बढ़ा युद्ध का खतरा

ट्रंप ने जोर देकर कहा कि शांति समझौता होने तक ईरान पर लगे प्रतिबंधों को नहीं हटाया जाएगा और न ही उसकी संपत्तियों के लेन-देन पर लगी रोक को अग्रिम रूप से हटाया जाएगा।

ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या वह ईरानी संपत्तियों को तुरंत नहीं तो बाद में मुक्त करने पर विचार करेंगे, तो उन्होंने कहा, 'हां। अगर वे अच्छा व्यवहार करते हैं, अगर वे सही काम करते हैं, तो हम बातचीत शुरू करेंगे। हां। 'ट्रंप ने यह भी कहा कि वह लेबनान से तेहरान के साथ अल्पकालिक समझौते का हिस्सा बनने की मांग नहीं कर रहे हैं। खास बात है कि अमेरिका ने पहले ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) पर नाकाबंदी कर रखी है, जिसके चलते तनाव है।

ईरान ने दागीं मिसाइलें

रविवार को इजरायल ने कहा कि ईरान ने उस पर मिसाइलें दागी हैं जो अप्रैल की शुरुआत में नाजुक युद्धविराम लागू होने के बाद ईरान की ओर से किया गया इस तरह का पहला हमला है। इस हमले के बाद युद्ध समाप्त करने के मकसद से समझौते के लिए मध्यस्थता के प्रयास और जटिल हो गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान ने इजरायल पर कर दिया बड़ा अटैक, मिसाइलें दागीं

इजरायल ने बेरूत पर किया था हमला

रविवार को इजरायल ने दक्षिणी बेरूत के उपनगरों पर हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। नेतन्याहू ने कहा कि ये हमले चरमपंथी समूह हिजबुल्ला की ओर से उत्तरी इजरायल में की गई बमबारी के जवाब में किए गए। उन्होंने कहा कि इजरायल ने दक्षिणी बेरूत के उपनगरों में हिजबुल्ला के 'कमांड सेंटर' को निशाना बनाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।