israel says iran could make 15 nuclear bombs o we attack to prevent ईरान बना लेता 15 परमाणु बम, कई साल तैयारी कर हमला किया; लंबी जंग को रेडी इजरायल, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान बना लेता 15 परमाणु बम, कई साल तैयारी कर हमला किया; लंबी जंग को रेडी इजरायल

इजरायल का कहना है कि ईरान ने बड़े पैमाने पर यूरेनियम का भंडार जुटाया है और यदि उसके अभियान को नहीं रोका गया तो वह 15 परमाणु बम तैयार कर सकता है। इसके अलावा कई बलिस्टिक मिसाइलें भी वह तैयार कर रहा है। इजरायल मानता रहा है कि ईरान के पास परमाणु हथियारों का जखीरा होना उसके अस्तित्व के लिए चुनौती होगी।

Fri, 13 June 2025 11:06 AMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, तेल अवीव/तेहरान
share
ईरान बना लेता 15 परमाणु बम, कई साल तैयारी कर हमला किया; लंबी जंग को रेडी इजरायल

ईरान पर शुक्रवार की सुबह इजरायल ने जोरदार हमले शुरू कर दिए। ये हमले सामान्य नहीं थे क्योंकि सीधे ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर अटैक किया गया। इजरायल का कहना है कि ईरान ने बड़े पैमाने पर यूरेनियम का भंडार जुटा लिया है और यदि उसके अभियान को नहीं रोका गया तो वह 15 परमाणु बम तैयार कर सकता है। इसके अलावा कई बलिस्टिक मिसाइलें भी वह तैयार कर रहा है। इजरायल मानता रहा है कि ईरान के पास परमाणु हथियारों का जखीरा होना उसके अस्तित्व के लिए चुनौती होगी। यही नहीं ईरान पर यदि परमाणु हथियार पहुंच गए तो फिर अमेरिका का दबाव भी उस पर काम नहीं आएगा और वह इस्लामिक दुनिया के नेतृत्व की स्थिति में होगा।

फिलहाल पाकिस्तान के अलावा किसी मुस्लिम राष्ट्र के पास परमाणु हथियार नहीं हैं। ऐसे में सऊदी अरब से लेकर ईरान तक को डील कर पाना अमेरिका के लिए आसान है। इजरायल का इन हमलों को लेकर कहना है कि हम इसकी सालों से तैयारी कर रहे थे। यही नहीं ईरान यदि जवाबी ऐक्शन लेता है तो हम उसके लिए भी तैयार हैं। इजरायली सूत्रों ने कहा कि हमें जानकारी है कि यह जंग लंबी चल सकती है और हमारी इसको लेकर पूरी तैयारी है। इजरायल ने ईरान पर सुबह 3 बजे से ही हमले शुरू कर दिए और लगातार कई घंटों तक ताबड़तोड़ ऐक्शन जारी रहा।

नेतन्याहू सरकार बोली- वार्ता से नहीं माने तो हमला ही करना पड़ा

हमले के बाद इजरायल की ओर सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि ईरान कई दशकों से परमाणु हथियार जुटाने में लगा है। कूटनीतिक ढंग से दुनिया ने उसे रोकने की काफी कोशिशें कर लीं हैं। इसके बाद भी ईरान ने परमाणु हथियार बनाने से पीछे हटने से इनकार किया है। ऐसे में हमने हमले का रास्ता चुना है और इसके लिए लंबी लड़ाई को भी तैयार हैं। बता दें कि इजरायल के हमले में ईरानी सेना के एलीट ग्रुप कहे जाने वाले इस्लामिक रिवॉलूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर हुसैन सलामी मारे गए हैं। इसके अलावा ईरान के सेना प्रमुख मोहम्मद बाघेरी के भी मारे जाने की खबर है। इजरायल का कहना है कि इस हमले में कई परमाणु वैज्ञानिक भी मारे गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या है इजरायल का ऑपरेशन राइजिंग लॉयन, ईरान के खिलाफ अभियान का मकसद खतरनाक
ये भी पढ़ें:यूरेनियम से हथियार बना रहा ईरान, इसलिए भड़का इजरायल; युद्ध के मूड में नेतन्याहू

तेहरान के अलावा और कहां किए इजरायल ने हमले

इजरायली सेना के अनुसार तेहरान के अलावा नातान्ज में भी हमले किए गए हैं, जहां ईरान परमाणु जखीरा जुटा रहा था। यहां पर कई बम धमाके सुने गए हैं। इस बीच इजरायल का मानना है कि ईरान पर भी जवाबी ऐक्शन लेगा। इसी के तहत इजरायल ने अपने नागरिकों को अलर्ट कर रखा है कि किसी भी हमले किए तैयार रहें। बेवजह आवाजाही न करें। इजरायल और ईरान दोनों ने ही अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं। इसके अलावा नेतन्याहू ने कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है और फिलहाल इमरजेंसी घोषित की गई है। इजरायल की सेना का कहना है कि हमने ईरान के दर्जनों सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।