Israel Iran war Russia offers to mediate Donald Trump slams Vladimir Putin पहले खुद को संभाल लो… पुतिन सुलझाना चाहते थे ईरान-इजरायल जंग, ट्रंप ने सुना दिया, International Hindi News - Hindustan
More

पहले खुद को संभाल लो… पुतिन सुलझाना चाहते थे ईरान-इजरायल जंग, ट्रंप ने सुना दिया

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में ईरान और इजरायल के बीच चल रहे भीषण संघर्ष में मध्यस्थता करने की पेशकश की है। पुतिन ने कहा है कि रूस इस मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के साथ लगातार संपर्क में है।

Thu, 19 June 2025 10:07 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
पहले खुद को संभाल लो… पुतिन सुलझाना चाहते थे ईरान-इजरायल जंग, ट्रंप ने सुना दिया

मिडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंचने के बाद हाल ही में रूस ने पहली बार इस पर अपनी सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वह दोनों देशों के बीच शांति समझौता करवा सकते हैं। पुतिन के इस ऑफर पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन को सुना दिया। ट्रंप ने कहा है कि पुतिन को पहले खुद की लड़ाई सुलझाने पर ध्यान देने की जरूरत है और यही रूस के लिए बड़ी बात होगी। बता दें कि रूस लगभग 3 साल से यूक्रेन के साथ जंग लड़ रहा है।

बुधवार को पुतिन की शांति प्रस्ताव के पेशकश पर पूछे गए सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पुतिन से कह दिया कि पहले वे खुद के जंग को रोकें। ट्रंप ने कहा, "मैंने कल पुतिन से बात की और उन्होंने मध्यस्थता करने में मदद की पेशकश की। मैंने कहा, एक एहसान करो। अपनी मध्यस्थता ही कर लो। मैंने कहा, व्लादिमीर, चलो पहले रूस ही मध्यस्थता कर ले। आप इस बारे में बाद में चिंता कर सकते हैं।"

रूस का रुख

गौरतलब है कि रूस ने मिडिल ईस्ट में दशकों से एक नाजुक संतुलन बनाए रखा है। एक तरफ जहां रूस इजरायल के साथ अपने रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ उसने ईरान के साथ भी मजबूत आर्थिक और सैन्य संबंध विकसित किए हैं। ऐसे में पुतिन के लिए इस जंग में किसी का भी साथ देना नुकसानदेह हो सकता है। अब पुतिन ने जंग में समझौता कराने की पेशकश की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लंबे समय से चुप बैठा रूस भी बोला, बताया इजरायल और ईरान मुद्दे पर क्या चाहता है
ये भी पढ़ें:रूस को जी-7 में रखते तो यूक्रेन पर हमला न होता; ट्रंप के बचाव पर क्या बोला रूस
ये भी पढ़ें:डर सबको लगता है! कैसे एक चिंता ने रूस से इजरायल तक करा दी जंग, क्या फियर फैक्टर

पुतिन की पेशकश

पुतिन ने हाल ही में कहा है कि इजरायल और ईरान के बीच चल रहे जंग को शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जा सकता है, जिसमें रूस मदद कर सकता है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसियों के पत्रकारों के साथ एक गोलमेज सम्मेलन में चर्चा करते हुए पुतिन ने कहा, “यह बहुत ही नाजुक मुद्दा है। लेकिन मेरे विचार से इसका समाधान निकाला जा सकता है।” उन्होंने आगे कहा, “हम किसी पर भी कुछ थोप नहीं रहे हैं। हम सिर्फ इस बारे में बात कर रहे हैं कि इन हालतों से कैसे बाहर निकला जाए। फैसला इजरायल और ईरान के राजनीतिक नेतृत्व को ही लेना है।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।