Israel Iran war latest Once Mighty Hezbollah Stays Out of war which Iran backed for years तबाह हो रहा ईरान, हिजबुल्लाह देख रहा तमाशा; बरसों तक पालने का ऐसा इनाम?, International Hindi News - Hindustan
More

तबाह हो रहा ईरान, हिजबुल्लाह देख रहा तमाशा; बरसों तक पालने का ऐसा इनाम?

ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग अब भयावह होती जा रही है। युद्ध में जल्द ही अमेरिका भी एंट्री ले सकता है। ऐसे में ईरान के लिए खतरा बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच यह सवाल उठ रहे हैं कि ईरान ने जिन्हें बरसों तक पाला, वे प्रॉक्सी गुट कहां हैं?

Wed, 18 June 2025 09:13 AMJagriti Kumari ब्लूमबर्ग
share
तबाह हो रहा ईरान, हिजबुल्लाह देख रहा तमाशा; बरसों तक पालने का ऐसा इनाम?

Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच बीते 6 दिनों से भीषण संघर्ष जारी है। इजरायल ने ईरान के कई परमाणु ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं। ईरान के कई सैन्य अधिकारियों और खामनेई के करीबियों को इजरायल ने मार गिराया है। इस जंग में अब तक इजरायल हावी होता नजर आ रहा है। इन सब के बीच यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ईरान ने जिन प्रॉक्सी समूहों को बरसों तक पाला, उन्हें बेहिसाब धन और हथियार मुहैया करवाए, उनके लिए दुश्मनों से लड़ा, वे प्रॉक्सी गुट कहां हैं?

इजरायल के लिए हमेशा से सबसे बड़ा डर यह रहा है कि ईरान एक दिन अपने सहयोगी प्रॉक्सी गुटों के शक्तिशाली नेटवर्क के साथ मिलकर इजरायल पर हमला कर देगा। ईरान ने इराक, यमन और लेबनान जैसे देशों में इजरायल के खिलाफ कई इस्लामी समूहों को खड़ा किया है। हालांकि इजरायल ने बीते शुक्रवार को जब से ईरान पर हमले शुरू किए हैं तब से ये सभी समूह लगभग गायब हैं।

कहां है हिजबुल्लाह?

इनमें सबसे बड़ा नाम है हिजबुल्लाह। हिजबुल्लाह को कभी दुनिया का सबसे खतरनाक संगठन माना जाता था और यह मिडिल ईस्ट में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की सबसे बड़ी दौलत था। लेकिन फिलहाल हिजबुल्लाह इस जंग में सिर्फ तमाशा देख रहा है। ईरान ने हिजबुल्लाह को अपने ऊपर आने वाली मुसीबतों के लिए तैयार किया था। ऐसे में जब ईरान पर इजरायल के हमले की खबर सामने आई तो सबकी निगाहें हिजबुल्लाह की प्रतिक्रिया पर थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खामेनेई ने सेना को सौंप दीं शक्तियां, इजरायल-ईरान जंग के बीच बहुत बड़ा दावा
ये भी पढ़ें:अलग-थलग पड़े ईरान के खामेनेई, इजरायली हमलों में ढहा करीबी सर्कल; बेटे का उदय
ये भी पढ़ें:ईरान में मचेगी तबाही, युद्ध में कूद सकता है US; परमाणु ठिकानों पर हमले का प्लान

ईरान को मिली निराशा

हिजबुल्लाह प्रमुख नईम कासिम ने ‘ईरान के साथ’ और ‘इजरायल की हार तय है’ जैसे शब्द तो कहें लेकिन वह जंग से दूर ही रहा। एक लेबनानी अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा है कि हिजबुल्लाह से संकेत मिले हैं कि वह जंग में हस्तक्षेप नहीं करेगा। इससे पहले गाजा में इजरायल के आक्रमण के समय स्थिति बिल्कुल अलग थी। उस वक्त हमास के हमले के जवाब में शुरू की गई इजरायली कार्रवाई के तुरंत बाद हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल पर मिसाइलें दागनी शुरू कर दी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।