Israel Iran war Donald Trump clamis ceasefire Iran denies Arachi says no agreement नहीं रुकेगा ईरान, ट्रंप के सीजफायर दावे को किया खारिज, कहा- नहीं हुआ कोई समझौता, International Hindi News - Hindustan
More

नहीं रुकेगा ईरान, ट्रंप के सीजफायर दावे को किया खारिज, कहा- नहीं हुआ कोई समझौता

ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने 12 दिनों से चल रही इस जंग में समझौता ही गया है। इजरायल ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

Tue, 24 June 2025 06:38 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
नहीं रुकेगा ईरान, ट्रंप के सीजफायर दावे को किया खारिज, कहा- नहीं हुआ कोई समझौता

Israel Iran Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर की घोषणा कर दी है। हालांकि इस घोषणा के कुछ देर बाद ही ईरान ने इसे मानने से इनकार कर दिया। ईरान ने कहा कि इजरायल और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर फाइनल समझौता नहीं हुआ है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ट्रंप के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इजरायल और ईरान के बीच युद्ध विराम या सैन्य कार्रवाइयों को रोकने के लिए किसी समझौते पर सहमति नहीं बनी है।

हालांकि अराघची ने आगे कहा कि अगर इजरायल ने ईरान पर हमले रोक दिए, तो उनका देश जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा। इसके लिए उन्होंने इजरायल को तेहरान समय के अनुसार सुबह 4 बजे तक का वक्त दिया था। ईरानी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि मौजूदा जंग में सीजफायर पर अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा।

कतर ने की मध्यस्थता

इससे पहले इजरायल ने ट्रंप के दावों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया था। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने कतर और इराक में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर ईरान के हमले के कुछ ही घंटों बाद इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक कतर की मध्यस्थता के बाद मिडिल ईस्ट में दो सप्ताह से जारी इस खूनी संघर्ष को रोकने के लिए समझौते पर चर्चा की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कमजोर पड़ा ईरान, साख बचाने के लिए किया US ठिकानों पर हमला; नहीं दिखा कोई असर
ये भी पढ़ें:ईरान और इजरायल को जंग रोकने कैसे मनाया, मिडिल ईस्ट में खून खराबा किसने रुकवाया
ये भी पढ़ें:इस्लामी देशों पर ईरान का हमला, कतर-इराक में US सैन्य अड्डों पर दागीं मिसाइलें

ट्रंप का दावा

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर सीजफायर की घोषणा करते हुए लिखा, “यह मानते हुए की सब वैसा ही होगा जैसा होना चाहिए और ऐसा ही होगा। मैं दोनों देशों ईरान और इजरायल को शुभकामनाएं देना चाहता हूं कि उनके पास इसे खत्म करने का साहस और क्षमता है, जिसे 12 दोनों का युद्ध कहा जा सकता है।” ट्रंप ने कहा है कि यह सीजफायर चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।