israel hamas war updates Netanyahu reluctance to release Palestinian reserves in exchange for hostages ordered to delay बंधकों के बदले फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ने में नेतन्याहू की आनाकानी, देरी करने का दिया आदेश; क्या वजह?, International Hindi News - Hindustan
More

बंधकों के बदले फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ने में नेतन्याहू की आनाकानी, देरी करने का दिया आदेश; क्या वजह?

israel hamas war updates: इजरायल और हमास के बीच हुए गाजा सीजफायर समझौते पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। गुरुवार को हमास द्वारा रिहा किए गए बंधकों के बदले नेतन्याहू ने कैदियों को छोड़ने में देरी करने का आदेश दिया है।

Thu, 30 Jan 2025 08:36 PMUpendra Thapak एएफपी
share
बंधकों के बदले फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ने में नेतन्याहू की आनाकानी, देरी करने का दिया आदेश; क्या वजह?

हमास और इजरायल के बीच गाजा में जारी युद्धविराम पर संशय बना हुआ है। दोनों ही तरफ से पिछले कुछ दिनों से बंदियों का आदान-प्रदान हो रहा है। गुरुवार को हमास की तरफ से तीन इजरायली और कुछ अन्य बंधकों को भी रिहा किया गया है। अब इसके बदले में इजरायल की जेलों में बंद कुछ फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाना था। लेकिन अब इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक इन कैदियों के रिहा करने में देरी की जाएगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से इस मामले में कहा कि पीएम नेतन्याहू ने आदेश दिया है कि गुरुवार को हमास द्वारा रिहा किए गए बंधकों के बदले में कैदियों की रिहाई में देरी की जाए। बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने रक्षामंत्री काट्ज के साथ मिलकर आदेश दिया कि फिलस्तीनी कैदियों की रिहाई को तब तक के लिए रोक दिया जाए जब तक की अगामी चरणों में मुक्त होने वाले बंधकों की रिहाई सुनिश्चित नहीं हो जाती। गरुवार को इजरायल की तरफ से 110 कैदियों को इजरायली जेलों से रिहा किए जाने की उम्मीद की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:US में हमास समर्थक छात्रों के आए बुरे दिन, सभी के वीजा रद्द कर सकते हैं ट्रंप
ये भी पढ़ें:गाजा में बंदी बनाए गए 11 लोगों को आजाद करेगा हमास, इजरायल को दी लिस्ट

इससे पहले, टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सरकार के कैदियों कि रिहाई में देरी का आदेश जारी करने के पीछे एक कारण बंधकों की रिहाई के दौरान वहां के हालात भी हैं। गुरुवार को तीन इजरायली बंधकों की रिहाई के दौरान गाजा में हालात अराजक हो गए थे, हैंडओवर देखने आए हजारों गाजावासियों को वहां पर मौजूद हमास के बंदूकधारी लड़ाके कंट्रोल कर रहे थे। इस घटना के बाद नेतन्याहू ने कहा था कि मैं अपने नागरिकों को रिहा होते वक्त ऐसे नजारों को बहुत गंभीरता से लेता हूं। यह नजारे दिखाते हैं कि आतंक का पर्याय बन चुका हमास कितना अमानवीय हो सकता है। उन्होंने कहा कि मैं मध्यस्थों से कहूंगा की आगे किसी भी हैंडओवर के दौरान ऐसी स्थिति न बने, मैं उनसे मांग करूंगा की बंधकों कि सुरक्षा की गारंटी दी जाए।

15 महीनों से जारी युद्ध के बाद कई देशों की मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों में युद्धविराम समझौता कायम हुआ है। लेकिन अभी भी दोनों पक्षों में भरोसे की कमी है। इजरायल का दावा है कि हमास ने कई बंधकों को मार दिया है। और इसी वजह से वह रिहा किए जाने वाले बंधकों की लिस्ट को एक साथ जारी नहीं कर रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।