Israel attack iran air force air strikes in Tehran on Friday इजरायल ने ईरान पर कर दिया बहुत बड़ा हमला, परमाणु ठिकानों पर अटैक, International Hindi News - Hindustan
More

इजरायल ने ईरान पर कर दिया बहुत बड़ा हमला, परमाणु ठिकानों पर अटैक

इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है। खबर है कि शुक्रवार को इजरायली वायुसेना ने राजधानी तेहरान में कई जगहों पर एयर स्ट्राइक की है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि स्ट्राइक किन स्थानों पर की गई है।

Fri, 13 June 2025 07:55 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
इजरायल ने ईरान पर कर दिया बहुत बड़ा हमला, परमाणु ठिकानों पर अटैक

इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया है। खबर है कि इजरायली वायुसेना ने राजधानी तेहरान में कई जगहों पर एयर स्ट्राइक की है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि स्ट्राइक किन स्थानों पर की गई है। इधर, अमेरिका के अधिकारियों ने साफ किया है कि इस हमले में अमेरिका का कोई हाथ नहीं है। खास बात है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आशंका जताई थी इजरायल, ईरान पर हमला कर सकता है।

एक्सियोस के अनुसार, गुरुवार को इजरायल की वायु सेना ने दर्जनों स्ट्राइक की है, जिसमें ईरान की मिसाइल और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया है। गुरुवार रात को ही पूरे इजरायल में सायरन बजा। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्स ने पूरे देश में स्पेशल स्टेट ऑफ इमरजेंसी लागू कर दी है।

ट्रंप ने जताई थी आशंका

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर उस पर इजरायल का हमला हो सकता है। ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहना चाहता कि यह आसन्न है, लेकिन ऐसा लगता है कि यह हो सकता है।’’ ट्रंप ने चिंता जताई कि अगर ईरान समझौते पर बातचीत नहीं करता है, तो पश्चिम एशिया में ‘‘बड़े पैमाने पर संघर्ष’’ छिड़ सकता है। उन्होंने कहा कि वह ईरान से समझौता करने का आग्रह करते रहेंगे।

इजरायल भी अलर्ट

काट्ज का कहना है कि ईरान पर इजरायल की एयर स्ट्राइक के बाद यह आशंका है कि नजदीकी भविष्य में इजरायल और उसकी आम जनता पर मिसाइल या ड्रोन अटैक हो सकता है। इजरायल ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। साथ ही ईरान ने भी तेहरान से उड़ान भरने वाली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को निलंबित कर दिया है।

अमेरिका ने झाड़ा पल्ला

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि इजरायल के ऐक्शन में अमेरिका शामिल नहीं है। साथ ही उन्होंने तेहरान से अपील की है कि क्षेत्र में अमेरिकी हितों या कर्मियों को निशाना ना बनाया जाए।

उन्होंने कहा, 'आज इजरायल ने ईरान के खिलाफ एक तरफा कार्रवाई की है। हम ईरान के खिलाफ हुई स्ट्राइक्स में शामिल नहीं हैं और हमारी प्राथमिकता क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी बलों की सुरक्षा करना है।' उन्होंने कहा, 'यह साफतौर पर बता देना चाहता हूं कि ईरान को अमेरिकी हितों या कर्मियों को निशाना नहीं बनाना चाहिए।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।