बहुत सारे बम गिरेंगे... शांति वार्ता के बीच ट्रंप ने ईरान को दे दी खुली धमकी
ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान में होने वाली शांति वार्ता के पहले डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर सीजफायर की अवधि तक शांति वार्ता नहीं होती है, तो फिर बहुत सारे बम गिरने लगेंगे।

पाकिस्तान में होने वाली शांति वार्ता के दूसरे चरण के पहले ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर ईरान के साथ हुआ युद्धविराम टूटता है, तो फिर ईरान के ऊपर बहुत सारे बम गिरने लगेंगे। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचने वाला है। पहले इस वार्ता के लिए मना कर रहे ईरान के प्रतिनिधियों ने भी इस पर सहमति जताई है। बता दें, ईरान और अमेरिका की सीजफायर की डेडलाइन 22 अप्रैल को खत्म हो रही है।
रविवार को पीबीसी न्यूज से बात करते हुए ट्रंप ने ईरान को लेकर अपनी बात रखी। ट्रंप से पूछा गया कि अगर मंगलवार को सीजफायर की डेडलाइन खत्म होने तक शांति समझौता नहीं होता है, तो अमेरिका क्या करेगा? इसका जबाव देते हुए ट्रंप ने कहा, "तब बहुत सारे बम गिरने लगेंगे।"
ट्रंप की तरफ से यह प्रतिक्रिया शांति वार्ता के प्रयासों के बीच आई है। पश्चिम एशिया के संकट को खत्म करने के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के रूप में एक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंचने वाला है। हालांकि, ईरान ने अभी इस वार्ता में शामिल होने को लेकर अपनी सहमति जता दी है। लेकिन दोनों पक्षों के बीच में अविश्वास काफी हद तक बढ़ चुका है। ईरान लगातार पाकिस्तान के ऊपर वादा खिलाफी का आरोप लगाता रहा है। ईरान की तरफ से इस बात की आशंका भी जताई जा रही है कि इस वार्ता के बीच में अमेरिका तेहरान के ऊपर हमला कर सकता है।
इन सब के बीच रविवार को मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने ईरान द्वारा लगाए जा रहे इन आरोपों को खारिज किया। ट्रंप ने कहा कि हम बातचीत करना चाहते हैं, इसमें कोई खेल नहीं है। शांति वार्ता को लेकर ट्रंप ने साफ कहा कि सीजफायर के लिए केवल एक ही शर्त है कि ईरान के पास कोई परमाणु हथियार नहीं होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन