Iran war latest update Iranian MP slams Pakistan for duplicity in mediation ट्रंप के खिलाफ शब्द नहीं निकलते; ईरानी सांसद ने पाक को लताड़ा, कहा- भरोसेमंद नहीं, International Hindi News - Hindustan
More

ट्रंप के खिलाफ शब्द नहीं निकलते; ईरानी सांसद ने पाक को लताड़ा, कहा- भरोसेमंद नहीं

ईरान युद्ध को सुलझाने के लिए पाकिस्तान तेहरान और वाशिंगटन के बीच में बातचीत करवाने का दावा कर रहा है। पाकिस्तान के इन दावों के बीच ईरान में उसके खिलाफ आवाज उठने लगी है। एक ईरानी सांसद का कहना है कि मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं है।

Sun, 26 April 2026 11:41 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
ट्रंप के खिलाफ शब्द नहीं निकलते; ईरानी सांसद ने पाक को लताड़ा, कहा- भरोसेमंद नहीं

पश्चिम एशिया के संकट को खत्म करवाने के लिए पाकिस्तान भले ही कितना भी दम भर रहा हो। लेकिन इस बात के संकेत साफ मिल रहे हैं कि तेहरान उसकी मध्यस्थता से खुश नहीं है। ईरान समेत पूरी दुनिया को ऐसा लग रहा है कि इस मध्यस्थता में पाकिस्तान, अमेरिका के हितों को साधने की कोशिश कर रहा है। अब ईरान की तरफ से पाकिस्तान की इस हरकत की निंदा करना शुरू कर दी गई है। ईरान के सांसद ने कहा कि पाकिस्तान एक अच्छा दोस्त और पड़ोसी है, लेकिन वह मध्यस्थ के रूप में विश्वसनीय नहीं है।

ईरानी सांसद इब्राहिम रेजाई ने पाकिस्तान के खिलाफ सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने लिखा, "पाकिस्तान हमारा मित्र और एक अच्छा पड़ोसी है। लेकिन यह अमेरिका से बातचीत के लिए सही मध्यस्थ नहीं है। इसके साथ मध्यस्थता में भरोसे का अभाव है। वह हमेशा ट्रंप के हितों का ध्यान रखते हैं और अमेरिकियों की इच्छा के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोलते हैं।"

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए इब्राहिम न पिछली शांति वार्ता के दौरान पाकिस्तान की तरफ से दी गई हरकतों का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, "अमेरिका ने पाकिस्तान का शांति वार्ता प्रस्ताव ईरान से भी पहले स्वीकार किया था। लेकिन बाद में वार्ता के बाद वह अपने वादे से मुकर गया। पाकिस्तान ने इसके बारे में सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा। पाकिस्तान इस बारे में भी कुछ नहीं कहता है कि अमेरिका ने लेबनान के मुद्दे पर और विदेशों में बंद फ्रीज एसेट्स को लेकर भी अपनी प्रतिबद्धता जताई थी। लेकिन वह बाद में उनसे मुकर गया। एक मध्यस्थ ऐसा नहीं होता है। मध्यस्थ को एक और झुका हुआ नहीं होना चाहिए।"

बता दें, ईरानी सांसद का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब पाकिस्तान लगातार ईरान और अमेरिका की शांति वार्ता कराने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, अमेरिका की आर्थिक मदद से जिंदा पाकिस्तान की हालात पूरी दुनिया जानती है कि वह किस ओर झुकाव रखता है। हालांकि इसके बाद भी ईरान अपनी शर्तों के साथ पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ लगातार चर्चा कर रहा है। हाल ही में ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के एक बार फिर से पाकिस्तान पहुंचने की खबर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।