Iran War Ceasefire Latest News US receives offer from Pakistan Trump doubts whether to accept होर्मुज खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका को भेजा तीन सूत्री शांति प्रस्ताव; उनमें क्या?, International Hindi News - Hindustan
More

होर्मुज खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका को भेजा तीन सूत्री शांति प्रस्ताव; उनमें क्या?

पश्चिम एशिया संकट को खत्म करने के लिए ईरान ने अमेरिका को नया प्रस्ताव भेजा है। पाकिस्तान के जरिए भेजे गए इस प्रस्ताव में मुख्य रूप से तीन मुद्दों पर ध्यान दिया गया है। पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट

Mon, 27 April 2026 07:09 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
होर्मुज खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका को भेजा तीन सूत्री शांति प्रस्ताव; उनमें क्या?

Donald Trump: पश्चिम एशिया के संकट को धीरे-धीरे खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं। दोनों ही पक्षों की तरफ से अब इस लड़ाई को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने सीजफायर करने और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को प्रस्ताव दिया है। हालांकि मुख्य रूप से तीन मुद्दों के ऊपर बात फंसी हुई है। इस नए प्रस्ताव में ईरान ने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत आगे के लिए टालने की बात कही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले दिनों इस्लाबाद की यात्रा पर आए ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इस प्रस्ताव को पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंपा था। इस प्रस्ताव के जरिए ईरान का मुख्य उद्देश्य होर्मुज को खोलना और अमेरिका की नाकेबंदी को दूर करना है। क्योंकि अमेरिका इस मोर्चाबंदी को ज्यादा समय तक लगाए रह सकता है, लेकिन ईरान के लिए यह संकट का रूप ले लेगी। बता दें,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस बात से भली भांति परिचित हैं। इसलिए वह युद्ध को खत्म करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं, लेकिन नाकेबंदी को तोड़ने के प्रस्ताव से परहेज कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक के बदले उड़ाएंगे 4 तेल के कुएं; ट्रंप की धमकी पर बोला ईरान- हमारा गणित अलग है

ईरान के नए प्रस्ताव में मुख्य रूप से तीन बातें

अमेरिका के खिलाफ लड़ाई में काफी नुकसान झेल चुका ईरान अब बातचीत की टेबल पर अपनी बात को मजबूती से रखने का विकल्प तलाश रहा है। इसी क्रम में उसने इस नए प्रस्ताव में मुख्य रूप से तीन बातें रखी हैं। इसमें सबसे पहले होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और अमेरिका द्वारा नाकेबंदी को हटाने का प्रस्ताव है। दूसरे नंबर पर युद्ध खत्म करना और लंबी अवधि के लिए सीजफायर को बढ़ाने पर सहमति जताने की बात कही गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान ही नहीं, यहां के लोग भी ट्रंप से त्रस्त; क्यूबा पर क्यों तिरछी हैं निगाहें

विशेषज्ञों के मुताबिक इन दो बातों पर अमेरिका सहमति दे भी सकता है, लेकिन तीसरी बात के लिए उसके राजी होने की संभावना कम है। तीसरी बात में अमेरिका और इजरायल के उस डर को बताया गया है, जिसको लेकर यह युद्ध शुरू किया गया था। ईरान की तरफ से गए प्रस्ताव में तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को बाद में बातचीत के लिए रखा गया है। ईरान का कहना है कि पहले शांति स्थापित कर ली जाए उसके बाद परमाणु कार्यक्रम पर बात शुरू की जाएगी।

अमेरिका को मिला प्रस्ताव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका को पाकिस्तान के जरिए ईरान का यह प्रस्ताव मिल चुका है। हालांकि अभी तक वाइट हाउस ने इस पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, जब वाइट हाउस की प्रवक्ता से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका कोई भी ऐसा समझौता नहीं करेगा, जिससे उसके हितों को नुकसान हो। या ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने में मदद मिले।

गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच में शांति वार्ता को लेकर यह चर्चा ऐसे समय में शुरू हुई है, जब पूरी दुनिया ऊर्जा संकट से परेशान है। ईरान का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तानी नेतृत्व से बात करने के बाद वापस लौट गया। दूसरी तरफ राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी टीम को इस्लामाबाद भेजने से इनकार कर दिया।

ईरान भले ही इस नए प्रस्ताव को लेकर उत्साहित हो, लेकिन अमेरिका के इस पर मानने की संभावना कम है। क्योंकि अगर अमेरिका इस प्रस्ताव पर मानता है, तो वह युद्ध की पहले वाली स्थिति में ही लौट जाएगा। जहां पर होर्मुज खुला हुआ था। दोनों देशों के बीच में तनाव वाली शांति थी और ओमान में तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत हो रही थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।