Iran US Israel Attack Netanyahu message to the Iranian people after Khamenei death खामेनेई की मौत के बाद नेतन्याहू की ईरानी लोगों से अपील, कहा- हाथ से मत जाने दो ऐसा मौका, International Hindi News - Hindustan
More

खामेनेई की मौत के बाद नेतन्याहू की ईरानी लोगों से अपील, कहा- हाथ से मत जाने दो ऐसा मौका

इजरायली हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो चुकी है। अब इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरानी लोगों से सड़कों पर उतरकर सत्ता को अपने हाथों में लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसा मौका सदियों में एक बार आता है।

Sun, 1 March 2026 03:11 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
खामेनेई की मौत के बाद नेतन्याहू की ईरानी लोगों से अपील, कहा- हाथ से मत जाने दो ऐसा मौका

इजरायली हमलों में ईऱान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत हो चुकी है। इन हमलों के बाद ईरान समेत दुनिया के तमाम देशों में शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। अब इस घटनाक्रम के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने ईरानी लोगों से सड़क पर उतरकर सत्ता को अपने हाथ में लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसा मौका सदियों में एक बार आता है, इसलिए ऐसा मौका अपने हाथ से जाने मत दो, लाखों की संख्या में सड़कों पर उतरो और सत्ता को अपने हाथ में ले लो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खामेनेई की मौत को पुतिन ने बताया हत्या, कहा- यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन

सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर किए गए एक वीडियो संदेश में नेतन्याहू ने आने वाले दिनों में ईरान के खिलाफ अपने प्लान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "आने वाले दिनों में हम आतंकवादी शासन के ठिकानों के ऊपर हजारों की संख्या में हमला करेंगे। हम ईरान के बहादुर लोगों के लिए बेड़ियों से मुक्ति पाने की परिस्थितियां तैयार करेंगे। इस वजह से मैं एक बार फिर आप सभी (ईरानी लोगों) से अपील करता हूं, हे ईरान के नागरिकों, इस अवसर को हाथ से जाने मत दो। ऐसा मौका हर पीढ़ी में केवल एक बार आता है। शांति से मत बैठो, क्योंकि आपका समय आ चुका है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: होश में आओ, पड़ोसियों से नहीं है लड़ाई; दुबई में धमाकों के बाद ईरान से UAE

नेतन्याहू ने कहा, “यह ऐसा समय है, जब आपको सड़कों पर उतरना होगा, लाखों की संख्या में सड़कों पर आ जाएं, ताकि उस आतंकी शासन को उखाड़ फेंकने का आपका काम पूरा हो सके, जिसने आपके जीवन को कड़वा बना दिया है। आपका कष्ट, आपका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, जिस मदद का आप वर्षों से इंतजार कर रहे थे, अब वह आ चुकी है, अब आपकी बारी है, एकजुट होने की।” अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए नेतन्याहू ने कहा, "हे ईरान के नागरिकों, फारसियों, कुर्दों, अजेरियों, अहवाजियों और बलूचियों अब समय आ गया है कि आप अपनी शक्तियों को एकजुट करके शासन को उखाड़ फेंकें और अपने भविष्य को सुरक्षित करें।"

आपको बता दें, इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरानी लोगों से सड़कों पर उतरकर सत्ता के खिलाफ संघर्ष करने की बात कही थी। शुक्रवार को तड़के किए गए हमले के बाद एक वीडियो संदेश जारी करते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरानी लोगों के लिए अमेरिका वह मदद लेकर आया है, जिसका इंतजार वह वर्षों से कर रहे हैं। यह मदद ऐसे समय में आई है, जब ईरानियों को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। अब देखना है कि ईरानी लोग कैसे इस मौके का फायदा उठाते हैं। ट्रंप ने कहा कि उनके इस ऑपरेशन का सीधा उद्देश्य सत्ता परिवर्तन और ईरान को न्यूक्लियर हथियार बनाने से रोकना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जब तक बम बरसाने होंगे, तब तक बम बरसाए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।