Iran US ceasefire when does it really end Pakistan Donald Trump conflicting timelines ईरान-अमेरिका के बीच आज कितने बजे खत्म होगा सीजफायर, आखिर समय को लेकर दुविधा क्यों?, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान-अमेरिका के बीच आज कितने बजे खत्म होगा सीजफायर, आखिर समय को लेकर दुविधा क्यों?

पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने कहा कि उनका देश अमेरिका के साथ वार्ता में ईरान की भागीदारी पर औपचारिक प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युद्धविराम बुधवार तड़के 4 बजकर 50 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

Wed, 22 April 2026 12:29 AMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान-अमेरिका के बीच आज कितने बजे खत्म होगा सीजफायर, आखिर समय को लेकर दुविधा क्यों?

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर भ्रम की स्थिति बनती दिख रही है। खासतौर पर इसकी समाप्ति की समय-सीमा को लेकर, क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के अधिकारियों के बयान एक-दूसरे से मेल नहीं खा रहे हैं। इस बीच ईरान की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आने से स्थिति और अधिक अनिश्चित हो गई है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार के अनुसार, यह युद्धविराम 22 अप्रैल को सुबह 4:50 बजे (पाकिस्तानी समय) समाप्त हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिर होने वाली है गनफायर?न वेंस आए पाक,न पहुंचा ईरानी दल;खत्म होने को है सीजफायर

यह बयान पाकिस्तान के पक्ष को दर्शाता है, जिसमें सीजफायर की अवधि तय और स्पष्ट मानी जा रही है। हालांकि, यही समय-सीमा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार नहीं दिख रही, जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है। डोनाल्ड ट्रंप ने इस समय-सीमा को अलग तरीके से बताया। उन्होंने संकेत दिया कि युद्धविराम 22 अप्रैल की बजाय वॉशिंगटन समय के अनुसार शाम तक जारी रह सकता है। इसका मतलब है कि दोनों पक्ष सीजफायर की समाप्ति को अलग-अलग टाइम जोन के आधार पर देख रहे हैं। इस विरोधाभास ने कूटनीतिक स्थिति को और जटिल बना दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूसरे दौर की शांति वार्ता में ईरान का अड़ंगा क्यों? सीजफायर टूटा तो अंजाम क्या

ईरान की चुप्पी से जटिल हुई स्थिति

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे अहम बात यह है कि ईरान की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। ईरान चुप्पी साधे हुए है, जिससे यह समझना मुश्किल हो गया है कि वह किस समय-सीमा को मानता है। क्या तेहरान युद्धविराम को आगे बढ़ाने के पक्ष में है या नहीं? इसी बीच अमेरिका की ओर से यह भी संकेत मिल रहे हैं कि अगर बातचीत सफल नहीं होती है तो सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू हो सकती है।

डोनाल्ड ट्रंप का क्या कहना है?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अगर तेहरान बुधवार को समाप्त हो रहे 2 सप्ताह के युद्धविराम से पहले अमेरिका के साथ किसी समझौते पर सहमत नहीं होता है, तो वह ईरान पर बमबारी शुरू कर देंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या वह ईरान के साथ युद्धविराम की अवधि बढ़ाएंगे ताकि शांति वार्ता के माध्यम से युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समझौता हो सके, ट्रंप ने कहा, ‘मैं ऐसा नहीं करना चाहता। उन्हें बातचीत करनी है। और, आप जानते हैं कि एक चीज कहना चाहूंगा। ईरान अपनी स्थिति को काफी मजबूत कर सकता है। अगर वे समझौता कर लेते हैं तो वे फिर से एक मजबूत राष्ट्र, एक शानदार राष्ट्र बन सकते हैं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या कल युद्ध फिर शुरू होगा? ईरान और अमेरिका में तनातनी बढ़ी, होर्मुज पर टकराव

समय-सीमा को लेकर अनिश्चितता

पाकिस्तान के सूचना मंत्री तरार ने मंगलवार शाम कहा कि उनका देश अमेरिका के साथ वार्ता के दूसरे दौर में ईरान की भागीदारी के संबंध में अब भी औपचारिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युद्धविराम बुधवार तड़के 4 बजकर 50 मिनट पर समाप्त हो रहा है। तरार ने कहा, 'दो सप्ताह के युद्धविराम की समाप्ति से पहले वार्ता में भाग लेने का ईरान का फैसला अहम है।' ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि शांति वार्ता में भागीदारी के संबंध में अब तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। अमेरिका और ईरान के बीच 11 और 12 अप्रैल को हुई पहले की दौर की वार्ता बेनतीजा समाप्त हो गई, वहीं दूसरे दौर को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।