Iran Taunts on Marco Rubio after Reaching India posts on X Sabhyata ka crash course seekh lo सभ्यता का क्रैश कोर्स, ईरान ने अमेरिकी विदेश मंत्री किया करारा तंज; भारत आए हैं मार्को रुबियो, International Hindi News - Hindustan
More

सभ्यता का क्रैश कोर्स, ईरान ने अमेरिकी विदेश मंत्री किया करारा तंज; भारत आए हैं मार्को रुबियो

ईरान ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पर गहरा तंज कसा है। रुबियो के भारत पहुंचने पर ईरान ने एक्स पर लिखा, ‘सभ्यता का क्रैश कोर्स सीख लो’। गौरतलब है कि अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान से संबंध खराब चल रहे हैं।

Sat, 23 May 2026 05:52 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
share
सभ्यता का क्रैश कोर्स, ईरान ने अमेरिकी विदेश मंत्री किया करारा तंज; भारत आए हैं मार्को रुबियो

ईरान ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पर गहरा तंज कसा है। रुबियो के भारत पहुंचने पर ईरान ने एक्स पर लिखा, ‘सभ्यता का क्रैश कोर्स सीख लो’। गौरतलब है कि अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान से संबंध खराब चल रहे हैं। वहीं, मार्को रुबियो, शनिवार को भारत पहुंचे। मार्को रुबियो भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर आए हैं। अमेरिका और भारत, पिछले कुछ वक्त से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। अमेरिकी विदेशी मंत्री का यह दौरा इसी का एक हिस्सा है।

मार्को रुबियो ने क्या लिखा था
असल में मार्को रुबियो ने भारत पहुंचने के बाद एक्स पर पोस्ट किया था। इस पोस्ट को कोट करते हुए, ईरान के मुंबई कांसुलेट ने लिखा, ‘थोड़ा सीख लो यार...सभ्यता का क्रैश कोर्स, फ्री में मिल जाएगा’। ईरान के इस पोस्ट का क्या मतलब है, यह स्पष्ट रूप से समझ नहीं आया। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान का जवाब है। बता दें कि ट्रंप ने अप्रैल की शुरुआत में धमकी दी थी कि अगर ईरान शांति समझौते के लिए राजी नहीं होता और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नहीं खोलता है तो आज रात पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा।

सबसे पहले कोलकाता पहुंचे रुबियो
गौरतलब है कि रुबियो भारत की अपनी पहली चार दिवसीय यात्रा पर आज सुबह कोलकाता पहुंचे। कोलकाता के हवाई अड्डे पर भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने उनका स्वागत किया। उन्होंने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ के मुख्यालय का दौरा किया और वहां के अधिकारियों से बात की। रुबियो बाद में गोर और अन्य अधिकारियों के साथ ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ द्वारा संचालित बाल गृह निर्मला शिशु भवन भी गए। कोलकाता में मदर टेरेसा द्वारा स्थापित ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ एक कैथोलिक संस्था है, जो दुनियाभर में गरीबों, बीमारों और असहायों की सेवा के लिए समर्पित है। अमेरिका के किसी विदेशी मंत्री का 14 साल बाद कोलकाता में आगमन हुआ है। इससे पहले मई 2012 में अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कोलकाता का दौरा किया था।

पीएम मोदी से भी रुबियो की मुलाकात
इसके बाद मार्को रुबियो ने शनिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को सुधारना है, जिनमें पिछले साल के मध्य से ही तनाव बना हुआ है। रुबियो की नई दिल्ली में ‘क्वाड’ देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ व्यापक वार्ता करना निर्धारित है। रुबियो 23 से 26 मई तक भारत यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान उनका आगरा, जयपुर और नयी दिल्ली जाने का भी कार्यक्रम है। इस दौरे को कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें भारत के साथ ऊर्जा सहयोग पर चर्चा और क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक प्रस्तावित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता के एक और फैसले पर शुभेंदु ने चलाई कैंची, बकरीद की छुट्टी पर बड़ा फैसला
ये भी पढ़ें:शुभेंदु सरकार ने मिटा दी ममता बनर्जी की एक और निशानी, किस जगह हुआ एक्शन?
ये भी पढ़ें:अमेरिकी विदेश मंत्री ने PM मोदी को बुलाया वाइट हाउस, रिश्ते मजबूत करने पर चर्चा

ईरान-अमेरिका युद्ध
उधर ईरान के साथ शांति समझौते को लेकर अगर अंतिम समय की बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंचती है तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ नए हमले शुरू करने पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं। अमेरिकी मीडिया संस्थान एक्सियोस ने शुक्रवार को खबर में यह जानकारी दी। खबर में कहा गया कि ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस बीच, पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचे और कतर के एक प्रतिनिधिमंडल ने अंतिम समय में समझौता कराने के प्रयास में उनका साथ दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।