Iran issues warning to gambler US Donald Trump and says We will end this war 'युद्ध आपने शुरू किया, मगर खत्म हम करेंगे', ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को जुआरी बता दी धमकी, International Hindi News - Hindustan
More

'युद्ध आपने शुरू किया, मगर खत्म हम करेंगे', ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को जुआरी बता दी धमकी

संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था के प्रमुख ने कहा कि अमेरिका की ओर से हवाई हमले के बाद फोर्दो में ईरान के भूमिगत ठिकाने को बहुत भारी क्षति होने की आशंका है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल मारियानो ग्रॉसी ने वियना में यह बयान दिया।

Mon, 23 June 2025 03:19 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
'युद्ध आपने शुरू किया, मगर खत्म हम करेंगे', ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को जुआरी बता दी धमकी

ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद तनाव और ज्यादा बढ़ गया है। ईरानी सेना ने सोमवार को चेतावनी दी कि अब उसके लिए वैध टारगेट की सीमा बढ़ गई है। ईरान की ओर से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जुआरी करार दिया गया। इसने कहा कि उन्होंने इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ इजरायल के सैन्य अभियान में शामिल होकर युद्ध शुरू किया है। रविवार सुबह ट्रंप सरकार ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर बड़े पैमाने पर बंकर-बस्टर बम गिराए थे। इसके बाद से ही ईरान जवाबी कार्रवाई की धमकी दे रहा है। ईरान के खातम अल-अंबिया सैन्य मुख्यालय के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फकारी ने वीडियो बयान में कहा, 'मिस्टर ट्रंप एक जुआरी हैं। आपने यह युद्ध शुरू किया है, लेकिन इसे खत्म हम करेंगे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-इजरायल जंग में US की एंट्री के बाद चीन में HQ-29 की क्यों चर्चा, क्या है ये
ये भी पढ़ें:पाक की नई गीदड़भभकी- सिंधु समझौते के लिए जंग लड़ेंगे, छीनेंगे 6 नदियों का पानी
ये भी पढ़ें:ईरान में बम बरसाकर घर में ही घिरे डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका में सड़कों पर उतरे लोग

इस बीच, ईरान की ओर से इजरायल पर मिसाइल हमले जारी हैं, लेकिन अमेरिकी ठिकानों या खाड़ी के पास से गुजरने वाले वैश्विक तेल शिपमेंट के 20% हिस्से को निशाना नहीं बनाया है। सोमवार को इजरायल और ईरान के बीच हवाई और मिसाइल हमलों की एक और लहर देखी गई, जिससे माहौल गरम बना हुआ है। ट्रंप प्रशासन ने बार-बार कहा है कि उसका उद्देश्य केवल ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करना है, न कि युद्ध शुरू करना। हालांकि, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर 1979 की ईरानी क्रांति के बाद से वाशिंगटन के प्रमुख दुश्मन रहे कट्टरपंथी धार्मिक शासकों को उखाड़ फेंकने की बात खुलकर कही।

फोर्दो परमाणु ठिकानों को भारी नुकसान

अमेरिका की ओर से अत्याधुनिक बंकर-बस्टर बमों से ईरान के परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले किए गए। संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था के प्रमुख ने सोमवार को कहा कि इस अटैक के बाद फोर्दो में ईरान के भूमिगत प्रतिष्ठान को बहुत भारी क्षति होने की आशंका है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल मारियानो ग्रॉसी ने वियना में यह बयान दिया। ग्रॉसी ने कहा, 'उपयोग किए गए विस्फोटक आयुध और सेंट्रीफ्यूज की अत्यधिक कंपन संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए बहुत महत्वपूर्ण क्षति होने की आशंका है।' उन्होंने कहा कि इस समय आईएईए सहित कोई भी फोर्दो में भूमिगत क्षति का पूर्ण आकलन करने की स्थिति में नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।