Iran Israel America war update Hindu temple in abu dhabi had to be closed अबू धाबी के हिंदू मंदिर पर ईरानी हमलों का साया, करना पड़ गया बंद, International Hindi News - Hindustan
More

अबू धाबी के हिंदू मंदिर पर ईरानी हमलों का साया, करना पड़ गया बंद

ईरान द्वारा अमेरिका के सहयोगियों पर किए जा रहे पलटवार का असर अबू धाबी के हिंदू मंदिर पर भी देखने को मिला। मंदिर को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है।

Sat, 28 Feb 2026 10:02 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
अबू धाबी के हिंदू मंदिर पर ईरानी हमलों का साया, करना पड़ गया बंद

ईरान द्वारा मध्य-पूर्व में अमेरिका के सहयोगियों पर किए जा रहे पलटवार का असर अबू धाबी के हिंदू मंदिर पर भी देखने को मिला। मंदिर को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की तरफ से संयुक्त अरब अमीरात को निशाना बनाकर दागी जा रही मिसाइलों और ड्रोन्स को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने आज के दिन बंद रखने का फैसला लिया है। प्रशासन की तरफ से कहा गया कि मंदिर शांति बनाए रखने की अपील करता है, राष्ट्रीय सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करता है और शांति के लिए प्रार्थना करता है।

दूसरी तरफ, ईरान की तरफ से आ रही मिसाइलों की दूसरी खेप की भी संयुक्त अरब अमीरात ने पुष्टि की है। अमीतार की तरफ से कहा गया कि उन्होंने ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया है। स्थिति को ध्यान में रखते हुए यूएई ने अपना हवाई क्षेत्र भी अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है।

अपडेट की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।