Iran FM Abbas Araghchi to visit Islamabad for possible second round of US talks, Pakistan fresh Claims over Talk with US इस्लामाबाद में होगी दूसरे दौर की ईरान-US शांति वार्ता, पाकिस्तान ने फिर बघारी शेखी, दिन पर क्यों साधी चुप्पी, International Hindi News - Hindustan
More

इस्लामाबाद में होगी दूसरे दौर की ईरान-US शांति वार्ता, पाकिस्तान ने फिर बघारी शेखी, दिन पर क्यों साधी चुप्पी

अधिकारियों ने पत्रकारों को दिए एक संदेश में बताया कि US की एक लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा टीम बातचीत की तैयारी के लिए पहले से ही इस्लामाबाद में मौजूद है। अधिकारियों ने अपना नाम न बताने की शर्त रखी, क्योंकि ये चर्चाएँ सार्वजनिक नहीं हैं।

Tue, 28 April 2026 05:32 PMPramod Praveen ब्लूमबर्ग
share
इस्लामाबाद में होगी दूसरे दौर की ईरान-US शांति वार्ता, पाकिस्तान ने फिर बघारी शेखी, दिन पर क्यों साधी चुप्पी

ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से जारी संघर्ष और तनातनी के बीच मध्यस्थता कराने का दावा कर रहे पाकिस्तान ने एक बार फिर दावा किया है कि दोनों ही देशों के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता जल्द ही इस्लामाबाद में होगी। मामले की जानकारी रखने वाले इस्लामाबाद के अधिकारियों के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची US के साथ शांति वार्ता के संभावित दूसरे दौर के लिए शुक्रवार रात को पाकिस्तान की राजधानी पहुंचेंगे।

अधिकारियों ने पत्रकारों को दिए एक संदेश में बताया कि US की एक लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा टीम बातचीत की तैयारी के लिए पहले से ही इस्लामाबाद में मौजूद है। अधिकारियों ने अपना नाम न बताने की शर्त रखी, क्योंकि ये चर्चाएँ सार्वजनिक नहीं हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस्लामाबाद में US और ईरान के बीच शांति वार्ता का दूसरा दौर होने की उम्मीद है, हालाँकि उन्होंने यह नहीं बताया कि बातचीत कब होगी।

इस हफ्ते की शुरुआत में भी होनी थी वार्ता लेकिन…

US और ईरान इस हफ़्ते की शुरुआत में पाकिस्तान की राजधानी में शांति वार्ता करने वाले थे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ईरान के साथ संघर्ष विराम को अनिश्चित काल के लिए बढ़ाने के बाद, उपराष्ट्रपति JD वेंस को इस्लामाबाद भेजने की योजना रद्द कर दी थी। इस्लामाबाद में US दूतावास के प्रवक्ता ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जबकि ईरान के दूतावास ने तत्काल कोई जवाब नहीं दिया।

रूस का तेहरान को पुरजोर समर्थन

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वसीली नेबेंजिया ने जोर देकर कहा है कि जंग के समय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए ईरान के पास होर्मुज समुद्री मार्ग में नौवहन को विनियमित और प्रतिबंधित करने का अधिकार है। नेबेंज़िया ने सोमवार को इस मसले पर बोलते हुए सारा इल्जाम ईरान पर मढ़ने की कोशिशों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ईरान को हमलावर के रूप में पेश करना गुमराह करने वाला है। उन्होंने कहा, "पूरी जिम्मेदारी ईरान पर डालने की कोशिश की गयी, मानो ईरान ने ही अपने पड़ोसियों पर हमला किया हो।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।