Iran demands war reparations from gulf countries Saudi UAE Bahrain Jordan and Qatar after युद्ध का हर्जाना तुम भरो, ईरान ने 5 मुस्लिम देशों के सामने रख दी मांग; बड़ा इल्जाम भी लगाया, International Hindi News - Hindustan
More

युद्ध का हर्जाना तुम भरो, ईरान ने 5 मुस्लिम देशों के सामने रख दी मांग; बड़ा इल्जाम भी लगाया

ईरान के सेंट्रल बैंक ने एक अनुमान जारी किया है, जिसके मुताबिक युद्ध से बुरी तरह प्रभावित अर्थव्यवस्था को दोबारा खड़ा करने में ईरान को 12 साल से ज्यादा का समय लग सकता है।

Tue, 14 April 2026 11:56 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
युद्ध का हर्जाना तुम भरो, ईरान ने 5 मुस्लिम देशों के सामने रख दी मांग; बड़ा इल्जाम भी लगाया

अमेरिका के साथ हालिया युद्ध के बाद ईरान अपने पड़ोसियों पर भड़क उठा है। इस्लामाबाद में हुई बातचीत फेल होने के बाद अब ईरान ने अपने पांच मुस्लिम देशों, बहरीन, सऊदी अरब, कतर, यूएई और जॉर्डन पर बड़े आरोप लगाते हुए युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने कहा है कि युद्ध में इन देशों ने अमेरिका और इजरायल की मदद की है और इसीलिए अब हर्जाना भी यही देश भरेंगे।

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इरावानी ने कहा कि इन खाड़ी देशों ने अपने एयरस्पेस और सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने की इजाजत देकर हमलों को संभव बनाया। उनके मुताबिक, ऐसा करके इन देशों ने ईरान की संपत्ति की बर्बादी में योगदान दिया और अब उन्हें पुनर्निर्माण का खर्च उठाना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस्लामाबाद या फिर... कहां होगी अमेरिका-ईरान की दूसरी मीटिंग? तय हो रही है तारीख

ईरान की तरफ से यह मांग ऐसे समय आई है जब इस्लामाबाद में हुई अहम बातचीत बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई। रविवार को ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद घालीबाफ और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में हुई बातचीत 1979 के बाद दोनों देशों के बीच सबसे उच्च स्तर की सीधी बातचीत हुई थी। हालांकि परमाणु हथियार और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नियंत्रण जैसे बड़े विवाद सुलझ नहीं पाए और बातचीत बेनतीजा रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान के पास… पाकिस्तान से बिना समझौते के क्यों लौटा US, वेंस ने किया नया खुलासा

मुआवजे के बिना कोई समझौता नहीं

इससे पहले ईरान के पहले उपराष्ट्रपति मोहम्मद रजा आरिफ ने साफ कहा है कि मुआवजे की मांग पर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ईरान के लोगों को हुए नुकसान की भरपाई उनका अधिकार है और जिन्होंने इस युद्ध को बढ़ावा दिया, वे इसकी कीमत से बच नहीं सकते। इस मामले पर फिलहाल खाड़ी देशों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 साल सिर्फ रेिपेयरिंग में लगेंगे, US से लड़ने में ईरान हो गया इतना नुकसान

ईरान को कितना हुआ है नुकसान?

इस बीच ईरान के सेंट्रल बैंक ने आकलन जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि युद्ध से बुरी तरह प्रभावित अर्थव्यवस्था को दोबारा खड़ा करने में 12 साल से ज्यादा का समय लग सकता है। इसमें तेल रिफाइनरी और ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को हुए भारी नुकसान को मुख्य वजह बताया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि औद्योगिक इनपुट सप्लाई की कमी इसी तरह बनी रही तो महंगाई में 180 फीसदी तक बढ़ सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।