Iran Attacks Back at Donald Trump Threat to Send It Back to the Stone Age Hollywood Has in Your Mind 'पाषाण युग' में वापस भेजने वाली ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, हॉलीवुड ने आपके दिमाग में...., International Hindi News - Hindustan
More

'पाषाण युग' में वापस भेजने वाली ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, हॉलीवुड ने आपके दिमाग में....

ईरानी कमांडर ने कहा कि यह आप ही हैं जो अपने सैनिकों को उनकी कब्रों तक ले जा रहे हैं, न कि ईरान, जिसे आप पाषाण युग में वापस धकेलना चाहते हैं। हॉलीवुड के भ्रम ने आपके दिमाग को इतना जहर से भर दिया है कि, अपने महज 250 साल के इतिहास के साथ, आप 6,000 साल से भी ज्यादा पुरानी एक सभ्यता को धमकी दे रहे हैं।

Thu, 2 April 2026 05:20 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
'पाषाण युग' में वापस भेजने वाली ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, हॉलीवुड ने आपके दिमाग में....

Iran America War Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी धमकी देते हुए तेहरान को पाषाण युग में वापस भेजने का दावा किया। इस पर ईरान का पलटवार आया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर ने इसे हॉलीवुड से जोड़ते हुए इसकी वजह से आपके दिमाग में जहर भर गया है और यह वह देश धमकी दे रहा है जोकि खुद 250 साल पुराना है, जबकि हमारी सभ्यता छह हजार सालों पुरानी है।

ईरान के ब्रिगेडियर जनरल सैयद माजिद मूसावी ईरान के आईआरजीसी की एयरोस्पेस फोर्स की कमान संभालते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की एक पोस्ट के जवाब में कहा, “यह आप ही हैं जो अपने सैनिकों को उनकी कब्रों तक ले जा रहे हैं, न कि ईरान, जिसे आप पाषाण युग में वापस धकेलना चाहते हैं। हॉलीवुड के भ्रम ने आपके दिमाग को इतना जहर से भर दिया है कि, अपने महज 250 साल के इतिहास के साथ, आप 6,000 साल से भी ज्यादा पुरानी एक सभ्यता को धमकी दे रहे हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैक्रों संग बहुत बुरा बर्ताव करती हैं उनकी पत्नी, डोनाल्ड ट्रंप ने उड़ाया मजाक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान पर बमबारी करके उसे 'पाषाण युग' में वापस भेजने की धमकी ने अब अपने पांचवें हफ्ते में चल रहे युद्ध में तनाव को काफी बढ़ा दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान में अपने लक्ष्य लगभग हासिल कर लिए हैं, लेकिन वह अगले दो से तीन हफ्तों तक लक्ष्यों पर हमले जारी रखेगी। उन्होंने यह नहीं बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जो कि जहाजों के आने-जाने का एक अहम रास्ता है और जिसे ईरान ने रोक रखा है, उसे दोबारा कैसे खोला जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक भी जिंदा बचकर नहीं जाएगा, US के जमीनी हमले की आशंका के बीच ईरान की चेतावनी
ये भी पढ़ें:ट्रंप की धमकी के बाद ईरान अलर्ट, सेना को 'फुल रेडी' का आदेश, कुछ बड़ा होगा क्या?

'ईरान को पाषाण युग में भेज देंगे'

अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर 28 फरवरी, 2026 को पहली बार हमला किया था जिसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की और पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू हो गया। ट्रंप ने ईरान के खिलाफ हमलों के संदर्भ में कहा, ''अगले दो से तीन सप्ताह में हम उन पर बेहद कड़ा प्रहार करेंगे। हम उन्हें पाषाण युग में भेज देंगे, जहां उन्हें वास्तव में होना चाहिए।'' ट्रंप ने लगभग 20 मिनट के इस संबोधन में हाल के हफ्तों में कही गई अपनी कई बातों को दोहराया। जनमत सर्वेक्षणों के अनुसार, कई अमेरिकी मानते हैं कि अमेरिका की सेना ने ईरान में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप किया है। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण गैस एवं तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। ऐसे में ट्रंप के इस भाषण से जनभावना में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं लगती।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।