Iran and oman to take fees on transit of ships from strait of hormuz India मुफ्त में नहीं आई शांति, होर्मुज पर ईरान और ओमान लेंगे फीस; भारत से भी वसूलेंगे?, International Hindi News - Hindustan
More

मुफ्त में नहीं आई शांति, होर्मुज पर ईरान और ओमान लेंगे फीस; भारत से भी वसूलेंगे?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ओमान और ईरान के जलक्षेत्र में आता है, लेकिन दुनिया इसे अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग ही मानती थी। इसके चलते अब तक कोई भी देश जहाज निकलने के लिए टोल नहीं देता था। अमेरिका और ईरान ने बुधवार को सीजफायर का ऐलान किया है।

Wed, 8 April 2026 08:20 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
मुफ्त में नहीं आई शांति, होर्मुज पर ईरान और ओमान लेंगे फीस; भारत से भी वसूलेंगे?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द ही खुलने के आसार हैं। सीजफायर के बाद ईरान ने भी शर्तों पर सहमति जता दी है। अब यहां से तेल के जहाजों का गुजरना शुरू हो जाएगा। हालांकि, खबरें हैं कि इसके लिए मुल्कों को ईरान के साथ ओमान को भी टोल टैक्स देना होगा। इसे लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि टैक्स की बात सीजफायर की शर्तों में शामिल है।

एपी न्यूज ने क्षेत्रीय अधिकारी के हवाले से बताया कि दो सप्ताह के सीजफायर प्लान में फीस की बात कही गई है। इसके तहत ईरान और ओमान दोनों ही मुल्क स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से फीस वसूलेंगे। अधिकारी का कहना है कि ईरान इस रकम का इस्तेमाल मुल्क में दोबारा होने वाले निर्माण कार्यों के लिए करेगा। जबकि, यह साफ नहीं है कि ओमान राशि का किस तरह इस्तेमाल करेगा।

अब तक फ्री था

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ओमान और ईरान के जलक्षेत्र में आता है, लेकिन दुनिया इसे अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग ही मानती थी। इसके चलते अब तक कोई भी देश जहाज निकलने के लिए टोल नहीं देता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होर्मुज खुलेगा, ट्रंप ने किया सीजफायर; हमले की डेडलाइन से पहले बड़ा ऐलान

भारत भी दे रहा है फीस?

बीते कुछ दिनों में शिवालिक, नंदा देवी, जग वसंद, पाइन गैस, ग्रीन सान्वी समेत कई जहाज भारत की ओर पहुंचे हैं। हालांकि, अब 16 भारतीय झंडे वाले जहाज स्ट्रेट पर अटके हुए हैं। अब तक यह साफ नहीं है कि भारत की तरफ से कोई फीस दी जा रही है या नहीं। पीटीआई के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारी ने इस स्ट्रेट को पार करने के लिए शुल्क लिए जाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'हमें इस तरह के भुगतान की कोई जानकारी नहीं है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत के लिए गुड न्यूज है सीजफायर, LPG पर होगा बड़ा असर; कितने दिन खुलेगा होर्मुज

होर्मुज जलमार्ग ईरान की तरफ से बंद किए जाने के बाद यहां जहाजों का आवागमन करीब 95 प्रतिशत गिर गया था। बाद में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की तरफ से जारी बयान के अनुसार, चीन, रूस, भारत, इराक और पाकिस्तान को गुजरने की अनुमति दी गई थी।

बाब-अल-मंदेब पर भी मंडराया था खतरा

एक दिन पहले ही ईरान ने चेतावनी दी थी कि मेरिका-इजरायल ने अगर सैन्य कार्रवाइयां जारी रखीं ,तो वह यमन में अपने हूती सहयोगियों के माध्यम से बाब-अल-मंदेब मार्ग को पूरी तरह बंद कर देगा। ईरान की यह धमकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस सख्त चेतावनी के तुरंत बाद आई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान शर्तों पर सहमत नहीं होता है तो 'पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी'।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बहुत बड़ा अपडेट, खोलने ईरान भी तैयार; पाक में होगी बैठक

ईरान ने कहा कि 'अगर स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है' तो तेहरान हूतियों से मदद मांगेगा, 'जो बाब-अल-मंदेब जलमार्ग को भी बंद कर देंगे'। हूती विद्रोहियों का यमन के बड़े हिस्से पर नियंत्रण है। ये विद्रोही पहले भी इस बड़े जलमार्ग और उसके आसपास जहाजों पर अक्सर हमले करते रहे हैं, जो लाल सागर में समुद्री डकैती और उग्रवाद का प्रमुख कारण रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।