indian killed in iran attack on american oil tanker in iraq water ईरान के हमले में भारतीय की मौत, अमेरिकी तेल टैंकर बना आग का गोला; सुसाइड बोट से मारी टक्कर, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान के हमले में भारतीय की मौत, अमेरिकी तेल टैंकर बना आग का गोला; सुसाइड बोट से मारी टक्कर

सेफसी विष्णु (Safesea Vishnu) नाम का यह तेल टैंकर खोर अल जुबैर पोर्ट जा रहा था। इसी दौरान इस पर हमला हुआ। यह इलाका इराक की ही जल सीमा में आता है। यह शायद पहला वाकया है, जब ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग में किसी भारतीय की मौत हुई है। एक भारतीय के दुबई में जख्मी होने की खबर भी आई थी।

Thu, 12 March 2026 10:08 AMSurya Prakash पीटीआई, न्यूयॉर्क
share
ईरान के हमले में भारतीय की मौत, अमेरिकी तेल टैंकर बना आग का गोला; सुसाइड बोट से मारी टक्कर

ईरान ने एक अमेरिकी तेल टैंकर पर हमला किया है, जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत की खबर है। पीटीआई के मुताबिक ईरान ने यह एक सुसाइड बोट की मदद से किया है। यह हमला इराक के पास हुआ। सेफसी विष्णु (Safesea Vishnu) नाम का यह तेल टैंकर खोर अल जुबैर पोर्ट जा रहा था। इसी दौरान इस पर हमला हुआ। यह इलाका इराक की ही जल सीमा में आता है। यह शायद पहला वाकया है, जब ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग में किसी भारतीय की मौत हुई है। कल एक भारतीय के दुबई में ड्रोन अटैक के चलते जख्मी होने की खबर भी आई थी।

तेल टैंकर पर हमले में मारे गए भारतीय का नाम अब तक सामने नहीं आया है। सूत्रों का कहना है कि इस तेल टैंकर में कुल 28 लोग सवार थे। एक भारतीय की मौत हो गई है। इसके अलावा 27 क्रू मेंबरों और अन्य कर्मचारियों को बसरा में सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार ईरान ने कुल दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया, जिनमें से एक सेफसी विष्णु में सवार भारतीय की मौत हुई है। इस मामले में तेल टैंकर का संचालने करने वाली कंपनी का बयान भी आया है, उसने भारतीय नागरिक के मारे जाने पर दुख जाहिर किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये 'दादागिरी' नहीं चलेगी! UNSC में ईरान के खिलाफ उतरा भारत, 135 देशों का समर्थन

इसके अलावा भारत सरकार से भी कंपनी ने अपील की है कि वह हमले की निंदा करे। तेल टैंकर और जहाजों में सवार लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए। दरअसल भारत के लिए चिंता की बात इसलिए है क्योंकि समंदर में चलने वाले सभी जहाजों में सवार लोगों में लगभग 15 फीसदी भारतीय ही होते हैं। ऐसे में ईरान के हमलों में भारतीयों के भी निशाना बनने की आशंकाएं हैं। यह स्थिति खतरनाक है क्योंकि ईरान लगातार हमले कर रहा है। एक तरफ वह इराक तक अटैक कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी वह ऐक्टिव है। उसका कहना है कि इस अहम गलियारे से वह तेल की एक बूंद की भी सप्लाई नहीं होने देगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:200 डॉलर वाले तेल के लिए तैयार रहो, ईरान की खुली चेतावनी; दुनिया भर में दहशत!

बता दें कि ईरान के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हमलों के चलते कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार फिर से पहुंच गई है। इसके अलावा सप्लाई का संकट पैदा होने से भारत समेत कई देशों में एलपीजी की भी किल्लत देखी जा रही है। हालात ऐसे हैं कि कच्चे तेल की कीमत वैश्विक बाजार में 200 डॉलर प्रति बैरल तक जाने की चर्चाएं हैं। यही नहीं शेयर बाजारों में लगातार मंदी का दौर जारी है। जानकारों को लगता है कि यदि युद्ध नहीं थमा तो निवेशकों का भरोसा कायम नहीं होगा और बाजार ऐसे ही लुढ़कते रहेंगे। आज भी भारत का बीएसई सेंसेक्स करीब 1000 अंकों की गिरावट के साथ खुला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अमेरिका ने कर दिया यह बड़ा ऐलान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।