indian american says joe biden was better in indo american relation than donald trump in survey ट्रंप से खफा भारतीय-अमेरिकी! भारत-अमेरिका रिश्तों के लिए बाइडेन बेहतर, सर्वे ने बताया, International Hindi News - Hindustan
More

ट्रंप से खफा भारतीय-अमेरिकी! भारत-अमेरिका रिश्तों के लिए बाइडेन बेहतर, सर्वे ने बताया

  • अमेरिका में पूर्ववर्ती जो बाइडेन प्रशासन और ट्रंप के बीच तुलना की गई। भारतीय अमेरिकियों से राय मांगी गई कि भारत-अमेरिका रिश्तें किसके कार्यकाल में बेहतर होंगे। सर्वे में पता लगता है कि भारतीय अमेरिकी ट्रंप से खफा हैं।

Tue, 11 March 2025 07:50 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share
ट्रंप से खफा भारतीय-अमेरिकी! भारत-अमेरिका रिश्तों के लिए बाइडेन बेहतर, सर्वे ने बताया

अमेरिका की गद्दी संभाले डोनाल्ड ट्रंप को दो महीने होने वाले हैं। उनके कड़े फैसले और विवादित बयानों ने ट्रंप को सुर्खियों में बरकरार रखा है। हाल ही में सामने आए भारतीय-अमेरिकी समुदाय से जुड़े सर्वे में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। सर्वे से साफ पता लगता है कि भारतीय अमेरिकी समुदाय ट्रंप से खफा है। अधिकतरों की राय है कि अगर कमला हैरिस राष्ट्रपति बनतीं तो ट्रंप से बेहतर होती। साथ ही भारत-अमेरिका रिश्तों में बाइडेन कार्यकाल को बेहतर आंका।

53% लोगों का मानना है कि यदि कमला हैरिस अमेरिका की राष्ट्रपति बनती, तो भारत-अमेरिका संबंध और मजबूत होते। वहीं, 40% लोगों का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में भी दोनों देशों के रिश्ते बेहतर होंगे। बता दें कि यह रिपोर्ट ‘इंडियन-अमेरिकन एटीट्यूड सर्वे 2024’ पर आधारित है। इस सर्वे को ‘कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस’ ने YouGov के साथ मिलकर तैयार किया। इसमें 18 सितंबर से 15 अक्टूबर 2024 के बीच 1206 भारतीय-अमेरिकी लोगों ने हिस्सा लिया।

भारत-अमेरिका संबंधों पर राय

सर्वेक्षण में पाया गया कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने बाइडेन प्रशासन की भारत नीति को ट्रंप प्रशासन की तुलना में केवल थोड़ा बेहतर आंका। लगभग एक-तिहाई लोगों का मानना है कि भारत-अमेरिका संबंध ट्रंप या हैरिस, किसी के भी राष्ट्रपति बनने पर समान ही रहते। बाइडेन प्रशासन ने भारत के साथ अपने संबंधों में मूल्यों और रणनीतिक हितों के बीच कितना संतुलन रखा? इस पर कोई व्यापक सहमति नहीं दिखी। 31% लोगों ने माना कि रिश्तों में संतुलन देखा गया, जबकि 28% का मानना था कि रणनीतिक हितों को प्राथमिकता दी गई।

सर्वेक्षण के अनुसार, 2020 से 2024 के बीच भारतीय-अमेरिकियों में भारत को लेकर सकारात्मक धारणा बढ़ी है। 2020 में 36% लोग मानते थे कि भारत सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, जबकि 2024 में यह आंकड़ा 47% हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डोनाल्ड ट्रंप की मंदी वाली बात में कितना दम, लपेटे में आएगा भारत? मचा है हाहाकार
ये भी पढ़ें:ट्रंप का दावा फिर निकला गलत, भारत ने कहा- ऐसा कोई वादा किया ही नहीं; क्या मामला

भारतीय-अमेरिकियों में PM मोदी की लोकप्रियता

भारतीय-अमेरिकियों में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पिछले चार वर्षों में लगभग स्थिर रही है। 2020 में जहां 50% लोग उनके काम को पसंद करते थे, वहीं 2024 में यह आंकड़ा 47% है। हालांकि, उम्र, आय और नागरिकता के आधार पर समर्थन के पैटर्न में बदलाव देखा गया। 18-30 वर्ष के भारतीय-अमेरिकियों में मोदी का समर्थन 35% (2020) से बढ़कर 49% (2024) हो गया। 30-50 वर्ष के समूह में यह समर्थन 5% कम हुआ, जबकि 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में यह 9% घटा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।