ट्रंप कह रहे मैंने रुकवाई भारत-पाक जंग, उनकी ही सरकार दे रही गोलमोल जवाब
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा, '...कई टिप्पणियां अपने आप में ही सबकुछ बयां कर देती हैं। हमारी आधुनिका दुनिया के यह एक अच्छे पहलुओं में से एक है कि लोग देख सकते हैं कि आखिर क्या हो रहा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का श्रेय लेते रहे हैं। हालांकि, उनकी सरकार इन दावों पर खुलकर कुछ भी कहने से बचती नजर आ रही है। हाल ही में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि क्या हुआ है यह जानने के लिए आप किसी के बयान पर निर्भर नहीं रह सकते। भारत ने साफ किया है कि इसमें अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा, '...कई टिप्पणियां अपने आप में ही सबकुछ बयां कर देती हैं। हमारी आधुनिका दुनिया के यह एक अच्छे पहलुओं में से एक है कि लोग देख सकते हैं कि आखिर क्या हो रहा है। क्या हुआ है, यह जानने के लिए आप किसी के बयान पर निर्भर नहीं हैं। दुनिया में क्या हो रहा है, ये हमारे सामने छोटी और बड़ी स्क्रीन पर चल रहा है।'
उन्होंने कहा, 'सभी के पास अपनी राय होगी। यह एक राय है। कुछ राय गलत होती हैं, मेरी राय शायद ही गलत हो, लेकिन अन्य लोगों की राय गलत हो सकती है...। अमेरिका के उप राष्ट्रपति भी भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत में शामिल रहे थे।'
बार-बार दावा कर रहे हैं ट्रंप
ट्रंप ने एक दिन पहले ही अपने इस दावे को दोहराया था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रुकवाया जो कि परमाणु युद्ध में बदल सकता था। ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने दोनों पड़ोसी देशों से कहा था कि यदि वे युद्ध जारी रखते हैं तो वाशिंगटन उनके साथ व्यापार नहीं करेगा। ट्रंप यह दावा कई बार कर चुके हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को व्यापार समझौते के जरिए सुलझाया।
दूसरी तरफ भारत का कहना है कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) के संपर्क किए जाने के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन