Imran Khan son alleges Pakistan deliberately refusing visas to prevent family visit इमरान खान के बेटे को पाकिस्तान आने ही नहीं दे रही शरीफ सरकार, मदद की लगाई गुहार, International Hindi News - Hindustan
More

इमरान खान के बेटे को पाकिस्तान आने ही नहीं दे रही शरीफ सरकार, मदद की लगाई गुहार

इमरान खान के बेटे ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी हुकूमत जानबूझकर उन्हें वीजा नहीं दे रहा है और पूर्व प्रधानमंत्री को परिवार से मिलने से रोका जा रहा है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मदद के लिए गुहार लगाई है।

Thu, 5 Feb 2026 10:32 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
इमरान खान के बेटे को पाकिस्तान आने ही नहीं दे रही शरीफ सरकार, मदद की लगाई गुहार

पाकिस्तान में बीते 2 साल से भी ज्यादा समय से जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों ने शहबाज शरीफ सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इमरान खान के बेटे कासिम ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी अधिकारी जानबूझकर उनके और उनके भाई के वीजा प्रोसेस में देरी कर रहे हैं ताकि वे पाकिस्तान ना आ पाएं। कासिम के आरोप हैं कि उन्हें अपने पिता से मिलने नहीं दिया जा रहा है। इससे पहले इमरान खान के स्वास्थ्य में तेजी से गिरावट की खबरें सामने आई थीं।

बता दें कि कासिम और उनके बड़े भाई सुलेमान फिलहाल अपनी मां जेमिमा गोल्डस्मिथ के साथ लंदन में रहते हैं। बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, कासिम ने अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मैं और मेरा भाई अपने पिता से मिलने के लिए पाकिस्तान जाने की कोशिश कर रहे हैं। 914 दिनों से उन्हें एकांत कारावास में रखा गया है, जबकि उनका स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। उन्हें सही चिकित्सा देखभाल से भी वंचित किया जा रहा है।

कासिम ने कहा है कि सरकार जानबूझकर उनके वीजा को प्रोसेस नहीं कर रही है। उन्होंने लिखा, “एक कैदी को इलाज से वंचित करना क्रूरता है। बच्चों को अपने पिता से मिलने के अधिकार से वंचित करना सजा है।" कासिम ने अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की अपील करते हुए लिखा, "मैं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों और सरकारों से अपील करता हूं कि इससे पहले कि बहुत बड़ा नुकसान हो जाएं, आवाज उठाएं और कार्रवाई करें।"

इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की खबरें

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक बीते दिनों इमरान खान की सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ले जाया गया था। इसके बाद उनकी पार्टी PTI ने गुपचुप तरीके से इमरान खान को PIMS में ट्रांसफर करने की कड़ी निंदा की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान में इमरान खान के नाम पर गाया गाना तो कव्वाल ही अरेस्ट, 7 शादी से पकड़े
ये भी पढ़ें:इमरान खान को कोर्ट से तगड़ा झटका, पत्नी बुशरा बीबी को भी 17 साल की सजा

पार्टी ने अधिकारियों पर उनके परिवार और पार्टी को सूचित ना करने और उन्हें निजी डॉक्टरों तक पहुंच से वंचित करने का आरोप लगाया। इस बीच नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता महमूद खान अचकजई ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक चिट्ठी लिखकर इमरान खान की मेडिकल जांच की इजाजत देने का भी अनुरोध किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।