If France getting benefit French Ship Crosses Hormuz after Macron too much talk dig at Trump ट्रंप पर तंज का मैक्रों को मिला फायदा! फ्रांस से जुड़ा कंटेनर पोत होर्मुज स्ट्रेट से गुजरा, International Hindi News - Hindustan
More

ट्रंप पर तंज का मैक्रों को मिला फायदा! फ्रांस से जुड़ा कंटेनर पोत होर्मुज स्ट्रेट से गुजरा

माल्टा का ध्वज वाहक और फ्रांसीसी जहाजरानी कंपनी सीएमए सीजीएम द्वारा संचालित जहाज सीएमए सीजीएम क्रिबी ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। समुद्री यातायात पर नजर रखने वाली वेबसाइट ने यह जानकारी दी।

Fri, 3 April 2026 05:50 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, दुबई
share
ट्रंप पर तंज का मैक्रों को मिला फायदा! फ्रांस से जुड़ा कंटेनर पोत होर्मुज स्ट्रेट से गुजरा

माल्टा का ध्वज वाहक और फ्रांसीसी जहाजरानी कंपनी सीएमए सीजीएम द्वारा संचालित जहाज सीएमए सीजीएम क्रिबी ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। समुद्री यातायात पर नजर रखने वाली वेबसाइट ने यह जानकारी दी। वेबसाइट के मुताबिक यह संभवत: पहला फ्रांसीसी पोत है जिसने ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को बंद किए जाने के बाद पार किया है। इसके मुताबिक जहाज गुरुवार को दुबई के समुद्री क्षेत्र से रवाना हुआ और शुक्रवार को ओमान के मस्कट के तट पर पहुंचा। यह मामला ऐसे समय हुआ है जबकि फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने ट्रंप पर तंज करते हुए कहा था कि वह बहुत बातें करते हैं।

होर्मुज से बहुत कम जहाज गुजरे
एसोसिएटेड प्रेस (एपी) ने पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया के लिए विश्व की तीसरी सबसे बड़ी कंटेनर जहाजरानी कंपनी सीएमए सीजीएम से संपर्क किया लेकिन उक्त कंपनी ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध की शुरुआत के बाद से होर्मुज से होकर गुजरने वाले पोतों की संख्या में लगभग 90 फीसदी की कमी आई है। लॉयड्स लिस्ट इंटेलिजेंस नामक डेटा कंपनी के मुताबिक एक मार्च से अब तक टैंकर और कंटेनर जहाजों सहित लगभग 150 जहाज ही होर्मुज से गुजरे हैं। इनमें से भी अधिकतर ईरान, चीन, भारत और पाकिस्तान से जुड़े हैं।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने क्या कहा था
इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को कहाकि ‍उनका मानना है कि सैन्य अभियान के जरिए होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना अवास्तविक है। मैक्रों ने दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा के दौरान पत्रकारों से कहाकि कुछ लोग सैन्य अभियान के जरिए बलपूर्वक होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की वकालत करते हैं। अमेरिका ने कई बार यह रुख जाहिर किया है। उन्होंने कहाकि हमने कभी भी यह विकल्प नहीं चुना और हम इसे अवास्तविक मानते हैं।

मैक्रों ने कहाकि सैन्य अभियान में बहुत ज्यादा समय लगेगा और होर्मुज से गुजरने वाले किसी भी व्यक्ति को (ईरान के) रिवोल्यूशनरी गार्ड से खतरों का सामना करना पड़ेगा, जिनके पास बैलिस्टिक मिसाइलें और कई अन्य हथियार मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि होर्मुज को फिर से खोलना केवल ईरान के साथ समन्वय से ही संभव है, जिसके लिए संभावित युद्धविराम के बाद बातचीत की जाएगी। गौरतलब है कि फ्रांस युद्ध समाप्त होने के बाद तेल व गैस टैंकरों को सुरक्षा प्रदान करने और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए यूरोपीय और गैर-यूरोपीय देशों को शामिल करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय मिशन के गठन पर जोर दे रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।