I will not spare Mojtaba Khamenei Netanyahu warn Iran and said never be the same again मोजतबा खामेनेई को नहीं छोड़ूंगा; नेतन्याहू ने दी धमकी, बोले- नहीं रहेगा पहले जैसा ईरान, International Hindi News - Hindustan
More

मोजतबा खामेनेई को नहीं छोड़ूंगा; नेतन्याहू ने दी धमकी, बोले- नहीं रहेगा पहले जैसा ईरान

ईरान में सत्ता को उखाड़ फेंकने के विषय पर इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका और इजरायल ईरान के लोगों के लिए ऐसी परिस्थितियां बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं जिससे कि वे अत्याचारी शासन को उखाड़ फेंक सकें।

Fri, 13 March 2026 12:23 PMHimanshu Jha पीटीआई
share
मोजतबा खामेनेई को नहीं छोड़ूंगा; नेतन्याहू ने दी धमकी, बोले- नहीं रहेगा पहले जैसा ईरान

Iran War Updates: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल का संयुक्त अभियान उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। इजरायल पहले से कहीं अधिक मजबूत है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के नव निर्वाचित सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस सवाल के जवाब में कि क्या इजरायल खामेनेई और हिजबुल्ला नेता नईम कासिम को निशाना बनाएगा, इस पर नेतन्याहू ने कहा, ''मैं किसी भी आतंकी संगठन के नेता को नहीं बख्शूंगा।''

आपको बता दें कि मोजतबा के पिता ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में मारे गए थे।

28 फरवरी से जारी है संघर्ष

इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ रोरिंग लायन नामक अपना अभियान शुरू किया जिसमें अमेरिका भी शामिल हो गया और उसने इसे एपिक फ्यूरी नाम दिया। ऐसा दावा किया गया कि इन हमलों का उद्देश्य ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को विफल करना, उसके मिसाइल कार्यक्रम को नष्ट करना और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों को करारा झटका देना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं अली जाफरी? ईरान की हार को असंभव बना दिया, US-इजरायल को कर दिया कन्फ्यूज

ईरान में सत्ता को उखाड़ फेंकने के विषय पर इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका और इजरायल ईरान के लोगों के लिए ऐसी परिस्थितियां बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं जिससे कि वे अत्याचारी शासन को उखाड़ फेंक सकें। उन्होंने कहा, ''हम सड़कों और चौकियों दोनों जगहों पर रिवोल्यूशनरी गार्ड एवं बासिज पर करारा प्रहार कर रहे हैं और हम अब भी सक्रिय हैं।''

'स्वतंत्रता के मार्ग पर चलेगा ईरान'

ईरानी जनता को संबोधित करते हुए इजरायली नेता ने कहा, ''वह क्षण निकट आ रहा है जब आप (ईरान के लोग) स्वतंत्रता के एक नए मार्ग पर चल सकते हैं। हम आपके साथ हैं, हम आपकी सहायता कर रहे हैं। लेकिन आखिर में यह आप पर निर्भर करता है! यह आपके हाथों में है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्वीट से नहीं जीती जाती है जंग, चुकानी होगी कीमत; डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की धमकी

जब पत्रकारों ने नेतन्याहू से दोबारा पूछा कि क्या इजरायल सत्ता परिवर्तन के लिए दबाव डालेगा तो नेतन्याहू ने कहा, ''आप किसी को पानी तक ले जा सकते हैं, लेकिन आप उसे पानी पीने के लिए मजबूर नहीं कर सकते।''

इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी सूरत में पहले जैसा ईरान नहीं रहेगा, पहले जैसा पश्चिम एशिया नहीं रहेगा और पहले जैसा इजरायल नहीं रहेगा। नेतन्याहू ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने संबंधों की भी सराहना की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।