How Putin consider his 25 years of rule Russian President replied अपने 25 साल के शासनकाल को कैसा मानते हैं पुतिन? रूसी राष्ट्रपति ने दिया जवाब, International Hindi News - Hindustan
More

अपने 25 साल के शासनकाल को कैसा मानते हैं पुतिन? रूसी राष्ट्रपति ने दिया जवाब

  • Russian President Putin: पुतिन ने कहा कि मुझे लगता है कि मैंने न केवल रूस को संरक्षित किया है बल्कि उसे गर्त में जाने से भी पीछे बचाया है। उन्होंने कहा मेरे आने के पहले और कुछ सालों के बाद तक जो कुछ हो रहा था अगर उसे न रोका जाता तो रूस की संप्रभुता पर ही सवाल खड़ा हो जाता।

Fri, 20 Dec 2024 05:53 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
अपने 25 साल के शासनकाल को कैसा मानते हैं पुतिन? रूसी राष्ट्रपति ने दिया जवाब

रूसी राष्ट्र्पति व्लादिमीर पुतिन ने अपने कार्यकाल को लेकर बात रखी है। गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए पुतिन ने कहा कि मैंने अपने 25 साल के कार्यकाल के दौरान रूस को एक गहरे गढ्ढे में जाने से बचाया है। पुतिन ने उदाहरण देते हुए कहा कि मेरे पूर्ववर्ती बोरिस याल्टिन (1991-1999) ने जब तक रूस के हितों को ताक पर रखकर दूसरों के हितों की परवाह की दुनिया के देशों ने उनका अच्छे से स्वागत किया था। लेकिन जब उन्होंने रूस के हितों को आगे रखा तो पश्चिमी देश के नेताओं ने उन पर अपनी निगाह टेढ़ी कर ली थी।

रूस-यूक्रेन युद्ध और इन्फ्लेशन की ओर ध्यान दिलाते हुए पुतिन से पूछा गया कि क्या उन्होंने रूस की रक्षा की है? पुतिन ने जवाब देते कहा कि मुझे लगता है कि मैंने न केवल रूस को बचाया है बल्कि उसे बर्बादी की ओर जाने से बचाया भी है। क्योंकि मेरे पहले और उसके कुछ दिनों बाद तक जो हुआ उससे हमारी संप्रभुता पर ही सवाल उठने लगते। अगर उसे न रोका जाता तो रूस एक संप्रभु राज्य के रूप में अस्तित्व में नहीं रहता।

पुतिन ने कहा कि याल्टिन ने जब तक पश्चिमी नेताओं के हिसाब से चलना स्वीकार किया। उन लोगों ने उनकी पीठ को थपथपाना जारी रखा। लेकिन जैसे ही उन्होंने यूगोस्लाविया के बचाव की बात की और बेलग्रेड पर हमले के खिलाफ अपनी राय व्यक्त की तो वो सारे नेता उनके खिलाफ हो गए। मैंने ऐसे किसी भी बाहरी राय को मान्यता न देते हुए रूस को एक स्वतंत्र संप्रभ राज्य के रूप में बनाए रखने के लिए काम किया है।

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर पुतिन ने कहा कि हमें यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को लेकर पहले से ही तैयार होना चाहिए था। इसके अलावा हमें इसके लिए और बेहतर तैयारी करनी चाहिए थी।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 1999 में रूस की सत्ता संभाली थी। उसके बाद उन्होंने रूसी संविधान के मुताबिक 10 सालों तक रूस के राष्ट्रपति के रूप में काम किया और बाद में रूस के प्रधानमंत्री बने। उसके बाद उन्होंने रूस के संविधान में परिवर्तन करके फिर से राष्ट्रपति बन गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।