How is Kim Jong Un president Trump called US soldiers stationed in South Korea किम जोंग उन के क्या हाल हैं? राष्ट्रपति बनते ही ट्रंप ने दक्षिण कोरिया में तैनात US सैनिकों को लगाया फोन, International Hindi News - Hindustan
More

किम जोंग उन के क्या हाल हैं? राष्ट्रपति बनते ही ट्रंप ने दक्षिण कोरिया में तैनात US सैनिकों को लगाया फोन

  • डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से तीन बार मुलाकात की थी। ये बैठकें सिंगापुर, हनोई और कोरियाई सीमा पर हुई थीं।

Tue, 21 Jan 2025 02:41 PMAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, वाशिंगटन, डीसी
share
किम जोंग उन के क्या हाल हैं? राष्ट्रपति बनते ही ट्रंप ने दक्षिण कोरिया में तैनात US सैनिकों को लगाया फोन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दक्षिण कोरिया में तैनात अमेरिकी सैनिकों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग का हाल पूछा। ट्रंप ने किम जोंग को 'मजबूत शख्स' करार दिया। ट्रंप ने सैनिकों से बातचीत करते हुए पूछा, "हैलो एवरीबडी, आप सब वहां कैसे हैं? किम जोंग उन कैसे हैं?" उन्होंने किम जोंग उन को एक ऐसा नेता बताया, जिनके "इरादे खराब" हो सकते हैं, लेकिन उनके साथ अपने पहले कार्यकाल में "काफी अच्छा रिश्ता" विकसित करने का दावा किया।

सैनिकों ने राष्ट्रपति ट्रंप को जवाब देते हुए कहा, "हम हर दिन ट्रेनिंग करते हैं, तैयार रहते हैं, और किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए सक्षम हैं। गठबंधन मजबूत है, और हम आपका यहां स्वागत करने के लिए तैयार हैं, मिस्टर प्रेसिडेंट।" ट्रंप ने आगे कहा, "दक्षिण कोरिया में अभी क्या स्थिति है? आप वहां क्या सोचते हैं? उनके (किम जोंग के) इरादे खराब हैं, लेकिन मैंने उनके साथ एक अच्छा रिश्ता बनाया था। वह एक मजबूत शख्स हैं।"

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से तीन बार मुलाकात की थी। ये बैठकें सिंगापुर, हनोई और कोरियाई सीमा पर हुई थीं। उन्होंने इतिहास रचते हुए उत्तर कोरिया में कदम रखने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बनने का गौरव भी हासिल किया। पिछले बयानों में ट्रंप ने कहा था कि किम जोंग उन के साथ पत्रों का आदान-प्रदान करते हुए वे "प्यार में पड़ गए" थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टिकटॉक, WHO से लेकर मृत्युदंड तक; राष्ट्रपति बनते ही ट्रंप ने फैसले की लगाई झड़ी
ये भी पढ़ें:नाजी सैल्यूट किया; डोनाल्ड ट्रंप की शपथ में एलन मस्क की हरकत पर भड़के लोग

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी इतिहास में ग्रोवर क्लीवलैंड के बाद दूसरे ऐसे राष्ट्रपति बन गए हैं, जिन्होंने चुनाव हारने के बाद दोबारा सत्ता हासिल की है। उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद अमेरिका में "स्वर्णिम युग" की शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने इसे अमेरिका का "मुक्ति दिवस" करार दिया। ट्रंप को वाशिंगटन डीसी में यूएस कैपिटल में आयोजित एक समारोह में 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने उन्हें शपथ दिलाई। इससे पहले, जे.डी. वेंस ने अमेरिका के 50वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।