Hindu community in Pakistan Sindh province protest against illegal occupation of temple land पाकिस्तान के सिंध में सड़क पर उतरे हिंदू, मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, International Hindi News - Hindustan
More

पाकिस्तान के सिंध में सड़क पर उतरे हिंदू, मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने सिंध में प्रभावशाली काशखेली समुदाय से जुड़े बिल्डरों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डरों ने शिव मंदिर जाने वाले रास्तों को अवरुद्ध कर दिया, जिससे समुदाय के लोगों के लिए पूजा करना कठिन हो गया है।

Mon, 2 June 2025 02:55 PMNiteesh Kumar भाषा
share
पाकिस्तान के सिंध में सड़क पर उतरे हिंदू, मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू समुदाय के सदस्यों ने हैदराबाद शहर में एक ऐतिहासिक मंदिर की 6 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन कराची से लगभग 185 किलोमीटर दूर मूसा खातियान जिले के टांडो जाम कस्बे में रविवार को हुआ। हिंदू समुदाय की नेता सीतल मेघवार ने मीडिया से कहा, ‘इन लोगों ने मूसा खातियान में शिव मंदिर शिवाला की जमीन पर पहले ही अवैध निर्माण शुरू कर दिया है।’ महिलाओं और बच्चों सहित प्रदर्शनकारी पाकिस्तान दलित इत्तेहाद-पाकिस्तान द्रविड़ गठबंधन (PDI) के आह्वान पर बाहर आए, जो हिंदू समुदाय के कल्याण और अधिकारों के लिए लड़ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूक्रेन से मिले जख्मों को भूल पुतिन ने तुर्की भेजी टीम,दुश्मन से शांति वार्ता आज
ये भी पढ़ें:पोलियो की दवा पीने से डर रहे पाकिस्तानी और खौफनाक है नतीजा, 81 हुए शिकार

समुदाय के एक अन्य नेता राम सुंदर ने कहा, ‘मंदिर हमारे लिए पवित्र है। इन बिल्डरों ने समुदाय के श्मशान घाट सहित मंदिर के आसपास की जमीन पर निर्माण शुरू कर दिया है।’ प्रदर्शनकारियों ने सिंध में प्रभावशाली काशखेली समुदाय से संबंधित बिल्डरों के खिलाफ सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की। शहर में विभिन्न स्थानों पर धरना देने के बाद टांडो जाम प्रेस क्लब के सामने प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिल्डर ने शिव मंदिर तक पहुंचने के रास्ते भी बंद कर दिए हैं, जिससे समुदाय के सदस्यों के लिए साप्ताहिक पूजा-पाठ करना मुश्किल हो गया है।

पुलिस के खिलाफ भी जताई नाराजगी

पीडीआई के प्रमुख शिवा काची ने कहा, ‘पुलिस और जिला प्रशासन को लिखित शिकायत देने के बावजूद कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। जमीन हड़पने वालों के राजनीतिक प्रभाव के कारण पुलिस अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं है।’ उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार और स्थानीय अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो वे अगले चरण में हैदराबाद शहर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। साथ ही, न्याय की मांग के लिए अदालतों का भी दरवाजा खटखटाया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।