Had to buy ammunition to kill donald Trump minor killed his parents for money ट्रंप को मारने के लिए खरीदना था गोला बारूद, पैसे के लिए नाबालिग ने कर दी मां-बाप की हत्या, International Hindi News - Hindustan
More

ट्रंप को मारने के लिए खरीदना था गोला बारूद, पैसे के लिए नाबालिग ने कर दी मां-बाप की हत्या

  • अमेरिका का एक नाबालिग डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से इतना नाराज था कि उसने ट्रंप की हत्या का प्लान बना डाला। इसके लिए उसे पैसे की जरूरत थी और इसलिए अपने मां-बाप की ही हत्या कर दी

Mon, 14 April 2025 09:19 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
ट्रंप को मारने के लिए खरीदना था गोला बारूद, पैसे के लिए नाबालिग ने कर दी मां-बाप की हत्या

अमेरिका में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 17 साल के एक लड़के ने डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करने की सनक में अपने मां-बाप को ही मार डाला। पुलिस ने बताया कि लड़का चाहता था कि डोनाल्ड ट्रंप को मारने के लिए उसे मां-बाप पैसा दें। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सरकार बनने का बाद से ही वह फ्रस्ट्रेट था।

वॉकेशा काऊंटी का रहने वाले निकिता कैसप पर फर्स्ट डिग्री मर्डर का आरोप है। उसने अपनी मां और सौतेले पिता डोनाल्ड मेयर की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि लड़के ने फरवरी में ही मां-बाप की हत्या कर दी। इसके बाद वह कई हफ्ते तक शवों के साथ ही रहा। इसके बाद 14 हजार डॉलर लेकर वहां से भाग गया। अपने साथ वह पासपोर्ट और कुत्ता भी ले गया था। पिछले महीने उसे कंसास से गिरफ्तार किया गया।

कैसप वॉकेशा काउंटी जेल में है। एफबीआई आरोपी के खिलाफ जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक आरोपी अपनी मां से पैसे लेकर एक ड्रोन और विस्फोटक खरीदना चाहता था। उसने तीन पेज में अपने इरादों को लिखा था। उसने लिखा था कि वह हिटलर जैसा बनना चाहता है। सर्च वारंट में बताया गया कि लड़का कई अन्य लोगों के साथ भी संपर्क में था। इसके अलावा वह डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करके इस सरकार को उखाड़ फेंकना चाहता था।

कोर्ट में सरकारी वकील ने बताया कि लड़का एक शख्स के संपर्क में था जो कि रशियन बोलता था। उसने बताया था कि कैसे वह यूक्रेन भाग सकता है। कंसास में उसे पैसे, कार और कुत्ते के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि फरवरी में 35 साल की टाटियाना कैसप और 51 साल के डोनाल्ड मेयर के शव उनके घर में ही पाए गए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।