Had I not been there Pakistan PM would have been killed Trump said citing Operation Sindoor 3.5 करोड़ लोग मारे जाते, पाकिस्तान पीएम और ऑपरेशन सिंदूर का नाम ले बोले ट्रंप, International Hindi News - Hindustan
More

3.5 करोड़ लोग मारे जाते, पाकिस्तान पीएम और ऑपरेशन सिंदूर का नाम ले बोले ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को रोकने के लिए हस्तक्षेप कर पाकिस्तान पीएम को बचाया है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि अगर वह ऑपरेशन सिंदूर के समय दखल नहीं देते, तो 35 मिलियन पाकिस्तानियों की मौत हो जाती।

Wed, 25 Feb 2026 09:57 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
3.5 करोड़ लोग मारे जाते, पाकिस्तान पीएम और ऑपरेशन सिंदूर का नाम ले बोले ट्रंप

भारत और पाकिस्तान तनाव को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा कर दिया है। बुधवार को उन्होंने कहा कि अगर वह हस्तक्षेप नहीं करते, तो 3 करोड़ से ज्यादा लोगों की मौत हो जाती। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का हवाला देकर यह बात कही। साथ ही उन्होंने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने में भूमिका बात दोहराई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को रोकने के लिए हस्तक्षेप कर 3 करोड़ से ज्यादा लोगों की जान बचाई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पीएम ने मुझसे कहा था कि अगर मैं हस्तक्षेप नहीं करता, तो 35 मिलियन लोग मारे जाते। भारत ने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की थी।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी किया था दावा

ट्रंप ने उच्चतम न्यायालय के फैसले के कुछ ही घंटों बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मैंने जिन आठ युद्धों को समाप्त कराया, उनमें से पांच को समाप्त करने के लिए भी टैरिफ का इस्तेमाल किया गया। मैंने आठ युद्धों का निपटारा किया, चाहे आपको पसंद हो या न हो, जिनमें भारत, पाकिस्तान (का संघर्ष), बड़े युद्ध, या परमाणु युद्ध की आशंका वाले युद्ध शामिल हैं।'

भारत ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष रुकने में किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से लगातार इनकार किया है। ट्रंप ने पिछले साल 10 मई के बाद से भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोकने का श्रेय 80 से अधिक बार लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।