Get ready for action Reza Pahlavi appeals to Donald Trump amid escalating tensions in Iran तैयार हो जाइए, ईरान में भड़की आग के बीच रजा पहलवी ने डोनाल्ड ट्रंप से कर दी बड़ी अपील, International Hindi News - Hindustan
More

तैयार हो जाइए, ईरान में भड़की आग के बीच रजा पहलवी ने डोनाल्ड ट्रंप से कर दी बड़ी अपील

ईरान से निर्वासित नेता रजा पहलवी ने डोनाल्ड ट्रंप से अपील की है कि ईरान में बिगड़ते हालात के बीच अब उनके दखल देने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि लोग गोलियों का सामना कर रहे हैं ऐसे में ट्रंप ऐक्शन के लिए तैयार रहें।

Fri, 9 Jan 2026 11:02 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
तैयार हो जाइए, ईरान में भड़की आग के बीच रजा पहलवी ने डोनाल्ड ट्रंप से कर दी बड़ी अपील

ईरान में भड़की विरोध प्रदर्शन की आग के बीच निर्वासित नेता रजा पहलवी ने डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब आपको ईरान में दखल देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ईरान में आज ना इंटरनेट हैं और ना ही लैंडलाइन फोन। लोग केवल गोलियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में हम डोनाल्ड ट्रंप से सहयोगी और ऐक्शन की अपील करते हैं।

उन्होंने एक्स पर कहा, यह एक आपातकाल संदेश है। आपके सहयोग औऱ समर्थ की सख्त जरूरत है। आपने देखा कि लाखों ईरानियों को गोली मारी गई। आज उनपर गोली ही नहीं चलाई जा रही बल्कि उनका सारा कम्युनिकेशन सिस्टम ही बंद कर दिया गया है। ना तो इंटरनेट हैं और ना ही लैंडलाइन्स। अली खामेनेई अपनी इस खूनी सत्ता को खोने से डर रहा है और लोग आपकी मदद चाहते हैं। उसने लोगों पर कहर ढाने की धमकी दी है। वह इन युवाओं की हत्या कर देना चाहता है।

एक घंटे में पट जाएंगी सड़कें- पहलवी

ईरान के निर्वासित प्रिंस रजा पहलवी ने कहा कि अब वक्त आ गया है। एक घंटे के अंदर ईरान में सारी सड़कें प्रदर्शनकारियों से भर जाएंगी और तभी आपकी मदद की जरूरत है। उन्होंने कहा, मैंने लोगों को सड़कों पर निकलने और आजादी लेने के लिए प्रेरित किया है। बीती रात उन्होंने वही किया। इस खूनी सरकार को आपका ही डर है। एक घंटे में लोग ईरान की सड़कों पर होंगे और आपकी मदद की दरकार है।

पहलवी ने कहा, आपने सबाति किया है कि आप जो कहते हैं , करके दिखाते हैं। अब आप ईरान की लोगों की मदद और दखल देने के लिए तैयार हो जाइए। बता दें कि ईरान की जनता ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के खिलाफ उग्र हो गई है। ये प्रदर्शन महंगाई और अरथव्यवस्था की बदहाली को लेकर हो रहे हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि इसके पीछे अमेरिका का हाथ है। कई जगहों पर लोग निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी के नाम के भी नारे लगाए जा रहे थे।

विरोध प्रदर्शन इस बात की भी पहली परीक्षा है कि क्या ईरानी जनता युवराज रजा पहलवी से प्रभावित हो सकती है, जिनके गंभीर रूप से बीमार पिता 1979 की इस्लामी क्रांति से ठीक पहले ईरान से भाग गए थे। वहीं ईरान में विरोध प्रदर्श में अब तक 62 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।