Fierce debate between Donald Trump and Zelensky what is the opinion of Ukrainian people डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की के बीच जमकर हुई बहस, यूक्रेनी लोगों की क्या है राय, International Hindi News - Hindustan
More

डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की के बीच जमकर हुई बहस, यूक्रेनी लोगों की क्या है राय

  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहस के बाद यूक्रेन के लोग अपने राष्ट्रपति के समर्थन में आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि ट्रंप का व्यवहार बहुत ज्यादा बदतमीजी भरा था। राष्ट्रपति का तरीका बहुत ज्यादा डिप्लोमैटिक न हो लेकिन वह हमारे हालात बताने की कोशिश कर रहे थे।

Sun, 2 March 2025 02:04 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की के बीच जमकर हुई बहस, यूक्रेनी लोगों की क्या है राय

व्हाइट हाउस में शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच में जमकर बहस हुई। खनिज संसाधनों की डील करने आए जेलेंस्की अमेरिकी मीडिया के सामने ट्रंप पर भी भड़क गए। इस पूरे घटना क्रम के बाद जेलेंस्की बिना कोई डील किए ही व्हाइट हाउस से वापस चले गए। इस पूरे घटना क्रम पर दुनियाभर की नजर बनी हुई है। लगभग पूरे यूरोप के नेताओं ने जेलेंस्की को समर्थन देते हुए अपनी राय रखी। यूक्रेनी लोगों ने भी इस पूरी घटना के बारे में अपनी राय दी।

बीबीसी से बात करते हुए एक यूक्रेनी महिला ने कहा कि ट्रंप कह रहे थे कि हम तीसरे विश्व युद्ध की संभावना से खेल रहे हैं। ऐसा नहीं है हम और हमारे लोग केवल अपने देश की रक्षा कर रहे हैं। मैं तो कहूंगी कि हमारा इस्तेमाल तीसरे विश्वयुद्ध की सौदेबाजी के लिए हो रहा है। जेलेंस्की हमारे राष्ट्रपति है, वह अमेरिका में जाकर अपना काम कर रहे थे। अब ट्रंप को समझ में आ गया होगा कि जेलेंस्की चुप रहने वाले राष्ट्रपति नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप 2.0 में अभी 7 नेता पहुंचे ओवल ऑफिस, कैसा था अमेरिकी राष्ट्रपति का व्यवहार
ये भी पढ़ें:ट्रंप और जेलेंस्की की अनबन से रूस की हो जाएगी चांदी? पुतिन को क्या फायदा
ये भी पढ़ें:ट्रंप पर मंडराया खतरा, रिसॉर्ट के ऊपर पहुंच गया विमान; F-16 फाइटर जेट ने खदेड़ा

एक और व्यक्ति ने कहा कि अमेरिका के बिना हम ज्यादा दिनों तक युद्ध नहीं लड़ पाएंगे। मुझे नहीं पता की आगे क्या होगा। एक युवा ने कहा कि अगर आप व्हाइट हाउस से बाहर निकलते हुए जेलेंस्की का चेहरा देखेंगे तो आपको समझ आएगा की अंदर जो बात हुई वह बहुत ज्यादा सही नहीं हुई। ट्रंप का व्यवहार बहुत ही ज्यादा बदतमीजी भरा था। वह यूक्रेन के लोगों का सम्मान नहीं करते हैं।

एक महिला ने कहा कि हमारे राष्ट्रपति का बोलने का तरीका शायद बहुत ज्यादा डिप्लोमैटिक न हो लेकिन वह यही बताने की कोशिश कर रहे थे कि हमारे ऊपर क्या बीत रही है। हम क्या चाहते हैं। मुझे लगता है कि ट्रंप को गलत अंदाजा है।

एक यूक्रेनी ब्लागर ने कहा कि राष्ट्रपति को अब यूक्रेन वापस लौट आना चाहिए। हमें यूरोप से बात करने की जरूरत है। अमेरिका में अब किसी से बात नहीं की जा सकती है।

स्थानीय लोगों ने ही नहीं विपक्षी सांसदों ने भी इस बहस पर अपनी राय रखी। ओलेक्सी होन्चारेन्को ने कहा कि कल हमने जो कुछ भी देखा वो अमेरिका के साथ हमारे संबंधों को मुश्किल में डालना था। यह बिल्कुल बचकाना था कि आप कैमरों के सामने ही अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ बहस करना शुरू कर दें।

इससे पहले ट्रंप के साथ बहस के बाद जेलेंस्की यूके पहुंच चुके हैं। वहां पर प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने उनका गले लगाकर स्वागत किया। इसके साथ ही ब्रिटेन ने यूक्रेन को 2.26 बिलिनय डॉलर की मदद देने का भी ऐलान किया। इसकी मदद से यूक्रेन में हथियार बनाए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।