Ex Pakistan Prime Minister Imran Khan undergoes another eye procedure इमरान खान की आंख का तीसरी बार हुआ ऑपरेशन, डॉक्टरों ने बताया अब कैसा है हाल, International Hindi News - Hindustan
More

इमरान खान की आंख का तीसरी बार हुआ ऑपरेशन, डॉक्टरों ने बताया अब कैसा है हाल

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की आंख का तीसरी बार ऑपरेशन हुआ है। अस्पताल के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। 73 साल के इमरान खान को आंख की गंभीर बीमारी सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन (सीआरवीओ) है।

Mon, 23 March 2026 06:45 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, लाहौर
share
इमरान खान की आंख का तीसरी बार हुआ ऑपरेशन, डॉक्टरों ने बताया अब कैसा है हाल

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की आंख का तीसरी बार ऑपरेशन हुआ है। अस्पताल के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। 73 साल के इमरान खान को आंख की गंभीर बीमारी सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन (सीआरवीओ) है। इस बारे में जनवरी में पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट में एक रिपोर्ट पेश की गई थी। उन्हें पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, इस्लामाबाद में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी आंख का ऑपरेशन किया गया। पूर्व क्रिकेटर से पॉलिटिशियन बने और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक को एंटी-वीईजीएफ इंट्राविट्रीयल इंजेक्शन की तीसरी खुराक दी गई।

अस्पताल से आया बयान
अस्पताल की तरफ से जारी बयान के मुताबिक इमरान खान की तबियत स्थिर है। इसमें आगे बताया गया है कि सामान्य तौर पर, तीन इंजेक्शन ही लगाए जाते हैं। इस बात की संभावना कम है कि इमरान खान को चौथा इंजेक्शन लगाया जाएगा। उन्होंने आगे कहाकि हालांकि, इसके प्रभाव का आकलन चार हफ्ते के बाद किया जाता है। इसलिए यह चार हफ्ते बाद तय किया जाएगा कि एक और खुराक की जरूरत होगी या नहीं। खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। वर्तमान में कई मामलों में उन पर लगे आरोपों के तहत उच्च सुरक्षा वाली अडियाला जेल, रावलपिंडी में रखा गया है।

वकील ने क्या बताया
बयान में आगे कहा गया कि इंजेक्शन देने के बाद इमरान खान को थोड़ी देर वहां रखा गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह स्थिर हैं। इसके बाद उन्हें अडियाला जेल, रावलपिंडी वापस ले जाने की अनुमति दी गई। इमरान खान के वकील, सलमान सफदर ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि खान ने हिरासत में रहते हुए जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण अपनी दाहिनी आंख का विजन 85 फीसदी खो दिया था। खान की पीटीआई और परिवार ने सरकार की आलोचना की है कि उन्होंने उनके व्यक्तिगत चिकित्सकों को उन्हें देखने की अनुमति नहीं दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।