Elon Musk son nose wiping Resolute desk Donald Trump historic piece of furniture for refinishing मस्क के बेटे ने पोंछी थी नाक, इसीलिए ट्रंप ने ऑफिस से हटा दी 145 साल पुरानी डेस्क? जानिए, International Hindi News - Hindustan
More

मस्क के बेटे ने पोंछी थी नाक, इसीलिए ट्रंप ने ऑफिस से हटा दी 145 साल पुरानी डेस्क? जानिए

  • हाल ही में एक अजीबोगरीब घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। दरअसल एलन मस्क के बेटे X Æ A-12 का एक वीडियो वायरल हुआ था।

Fri, 21 Feb 2025 07:53 PMAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, वाशिंगटन, डीसी
share
मस्क के बेटे ने पोंछी थी नाक, इसीलिए ट्रंप ने ऑफिस से हटा दी 145 साल पुरानी डेस्क? जानिए

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस के प्रतिष्ठित 145 साल पुराने 'रेजोल्यूट डेस्क' को हटाकर सी एंड ओ डेस्क को अस्थायी रूप से लगवाया है। इस बदलाव की पुष्टि खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर की। रिपोर्ट के अनुसार, रेजोल्यूट डेस्क को अस्थायी रूप से हटाया गया है और इसे फिर से लगाया जाएगा। आइए जानते हैं क्यों चर्चा में है ट्रंप का ये फैसला।

मस्क के बेटे की हरकत के बाद हटाया गया डेस्क?

हाल ही में एक अजीबोगरीब घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। दरअसल एलन मस्क के बेटे X Æ A-12 का एक वीडियो वायरल हुआ था। 11 फरवरी को, एलन मस्क अपने बेटे एक्स के साथ ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। यह आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) की योजनाओं पर चर्चा करने के लिए था, जिसका नेतृत्व मस्क कर रहे हैं। इस दौरान मस्क के बेटे को इसी रेजोल्यूट डेस्क पर नाक पोंछते देखा गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर चर्चाएं शुरू हो गईं। चार साल के एक्स ने न केवल अपनी नाक में उंगली डाली, बल्कि ऐसा प्रतीत हुआ कि उसने इसके बाद रेजोल्यूट डेस्क पर कुछ पोंछ दिया। इस घटना के कुछ ही दिनों बाद ट्रंप प्रशासन ने डेस्क को हटाने की घोषणा की, जिससे कई लोगों ने सवाल उठाए कि क्या यह फैसला इसी घटना की वजह से लिया गया? हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ट्रंप का बयान: "यह अस्थायी बदलाव है"

ट्रंप ने बुधवार को 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "राष्ट्रपति को चुनाव के बाद सात डेस्क में से एक चुनने का अधिकार होता है। रेजोल्यूट डेस्क को मामूली मरम्मत की आवश्यकता है, इसलिए इसकी जगह अस्थायी रूप से 'सी एंड ओ डेस्क' को रखा गया है, जिसे पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश और अन्य ने इस्तेमाल किया था।"

व्हाइट हाउस में 'C&O डेस्क' का इतिहास

'सी एंड ओ डेस्क' को 1920 में चेसापीक एंड ओहायो रेलवे के मालिकों के लिए डिजाइन किया गया था। बाद में इसे व्हाइट हाउस को दान कर दिया गया। यह डेस्क पूर्व राष्ट्रपतियों रोनाल्ड रीगन, जिमी कार्टर और गेराल्ड फोर्ड के कार्यकाल के दौरान वेस्ट विंग स्टडी में इस्तेमाल किया गया था, जबकि जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश ने इसे अपने कार्यकाल में ओवल ऑफिस में रखा था।

रेजोल्यूट डेस्क: ऐतिहासिक विरासत

रेजोल्यूट डेस्क की बात करें तो यह 145 साल पुराना ऐतिहासिक डेस्क है। इसे 1880 में इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया द्वारा अमेरिका को उपहार स्वरूप दिया गया था। यह डेस्क जॉन एफ. कैनेडी जूनियर के लिए भी खास था, क्योंकि वे बचपन में इसके नीचे छिपकर खेलते थे। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल, जो बाइडेन और बराक ओबामा ने भी इसी डेस्क का इस्तेमाल किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये हैं एलन मस्क के 13 बच्चे, सभी के अनोखे नाम; एक ने बदल लिया जेंडर
ये भी पढ़ें:आखिर कब तक डोनाल्ड ट्रंप के साथ काम करेंगे एलन मस्क, टेस्ला सीईओ ने दिया जवाब

क्या ट्रंप की स्वच्छता को लेकर सख्ती बनी वजह?

राष्ट्रपति ट्रंप को साफ-सफाई को लेकर बेहद सतर्क माना जाता है। वे हाथ मिलाने की परंपरा को भी "असभ्य" कह चुके हैं। ऐसे में कई लोगों का मानना है कि मस्क के बेटे की हरकत के बाद ट्रंप ने इस डेस्क को हटाने का निर्णय लिया। हालांकि, आधिकारिक बयान में इसे सिर्फ "मरम्मत और पुनर्निर्माण" का हिस्सा बताया गया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या रेजोल्यूट डेस्क को जल्द ही व्हाइट हाउस में वापस लाया जाएगा, या यह बदलाव स्थायी हो सकता है?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।