Donald Trump tells NATO allies Iran war latest updates Europe Israel ट्रंप ने नाटो सहयोगियों को फिर सुनाई खरी-खोटी, बोले- इस समय को भूलना मत..., International Hindi News - Hindustan
More

ट्रंप ने नाटो सहयोगियों को फिर सुनाई खरी-खोटी, बोले- इस समय को भूलना मत...

डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से नाटो सहयोगी देशों को भला-बुरा कहा है। ट्रंप ने लिखा कि सैन्य रूप से कमजोर हो चुके ईरान के खिलाफ भी नाटो देश मदद के लिए नहीं आए हैं। अमेरिका को नाटो से कुछ नहीं चाहिए, लेकिन अब यह देश भी इस समय को याद रखें।

Thu, 26 March 2026 06:14 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
ट्रंप ने नाटो सहयोगियों को फिर सुनाई खरी-खोटी, बोले- इस समय को भूलना मत...

Donald Trump tells NATO allies: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से नाटो सहयोगियों पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने ईरान के खिलाफ युद्ध में नाटो की निष्क्रियता की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका को नाटो की जरूरत नहीं है, लेकिन इन देशों को भी हमेशा इस समय का ध्यान रखना होगा। यह पहली बार नहीं है, जब ट्रंप ने नाटो के सदस्य देशों के खिलाफ गुस्सा जताया है। इसके पहले भी वह इन देशों को कायर कहते हुए चेतावनी दी थी कि उनका यह रवैया भुलाया नहीं जाएगा।

अमेरिका के समयानुसार गुरुवार सुबह करीब 6 बजे ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नाटो देशों को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा, "नाटो देशों ने ईरान जैसे ‘पागल देश’, जो अब सैन्य रूप से कमजोर हो चुका है, के खिलाफ मदद के लिए बिल्कुल कुछ नहीं किया। अमेरिका को नाटो से कुछ भी नहीं चाहिए, लेकिन इस महत्वपूर्ण समय को कभी मत भूलना।” इसके कुछ ही देर बात ट्रंप ने एक और पोस्ट करके ईरान को शांति वार्ता में सीरियस हो जाने की भी चेतावनी दी।

ईरान युद्ध के मुद्दे पर नाटो सहयोगी ट्रंप से बचते हुए नजर आए हैं। ट्रंप शुरुआत से ही फ्रांस, ब्रिटेन समेत तमाम नाटो देशों से इस युद्ध में शामिल होने की अपील करते रहे हैं। फ्रांस, इटली, जर्मनी जैसे देशों ने इस युद्ध में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया है। इसके अलावा ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने भी हाल ही में अपनी संसद में साफ तौर पर कहा कि ब्रिटेन इस युद्ध में शामिल नहीं होगा। इससे पहले उन्होंने हिंद महासागर में मौजूद अपने एयरबेस का इस्तेमाल करने की इजाजत भी नहीं दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने ट्रंप के दबाव में इसकी परमीशन दे दी। लेकिन, तब भी ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर उन्हें काफी भला-बुरा कहा था। इसके अलावा ट्रंप ने अपने आधिकारिक हैंडल से एक एआई वीडियो भी शेयर की थी, जिसमें ब्रिटिश पीएम को ट्रंप के फोन से डरते हुए दिखाया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।