Donald Trump taunted European countries helped Zelensky said Putin पुतिन से ज्यादा ध्यान... यूरोपीय देशों ने की जेलेंस्की की मदद, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज, International Hindi News - Hindustan
More

पुतिन से ज्यादा ध्यान... यूरोपीय देशों ने की जेलेंस्की की मदद, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज

  • यूरोपीय देशों द्वारा यूक्रेन की मदद करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तंज कसा है। ट्रंप ने लिखा कि हमें (अमेरिका को) पुतिन से ज्यादा ध्यान ड्रग्स माफिया, प्रवासी बलात्कारी गिरोहों और हत्यारों पर देना चाहिए। ताकि हमारा हाल यूरोप जैसा न हो।

Mon, 3 March 2025 09:23 AMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
पुतिन से ज्यादा ध्यान... यूरोपीय देशों ने की जेलेंस्की की मदद, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की मदद कर रहे यूरोपीय देशों पर अमेरिकी देशों ने तंज कसा है। ट्रंप ने कहा कि हमें पुतिन पर ध्यान देने से ज्यादा जरूरी यह है कि हम अपने देश के अंदर असली समस्याओं पर ध्यान दें ताकि हमारी हालात यूरोप जैसी न हो। ट्रंप का यह तंज ऐसे समय में आया है जब कल ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने अरबों डॉलर के साथ यूक्रेन की मदद करने का ऐलान किया। उनके इस फैसले में कई अन्य यूरोपीय देश भी शामिल थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर यूरोपीय देशों को लेकर अपनी भड़ास निकाली। ट्रंप ने लिखा," हमें पुतिन के बारे में कम सोचना चाहिए। इसकी जगह हमें अपने देश में आ रहे अवैध प्रवासियों, बलात्कारी गैंग्स, ड्रग्स माफियाओं, हत्यारों और मानसिक रूप से बीमार लोगों के बारे में ज्यादा सोचना चाहिए। ताकि आज जो यूरोप के हालात हैं, वैसे हमारे न होने पाएं।"

इससे पहले शुक्रवार को ओवल ऑफिस में ट्रंप और जेलेंस्की के बीच हुई बहस ने यूक्रेन और अमेरिका के रिश्तों पर सवालिया निशान लगा दिया है। बातचीत के बाद व्हाइट हाउस में खनिजों की डील करने आए जेलेंस्की बिना कोई डील किए बिना ही वहां से निकल गए। इसके बाद यूरोपीय देशों ने जेलेंस्की के लिए अपना समर्थन दिखाना शुरू कर दिया।

अमेरिका से निकलने के बाद जेलेंस्की सीधे ब्रिटेन पहुंचे, जहां पर पीएम कीर स्टार्मर ने गले लगकर यूक्रेनी राष्ट्रपति का स्वागत किया। यही नहीं स्टार्मर ने घोषणा की कि ब्रिटेन यूक्रेन को दी जाने वाली मदद को और भी ज्यादा बढ़ाएगा। इसके साथ ही कीर स्टार्मर समेत अन्य यूरोपीय देशों ने यूक्रेन को दी जाने वाली मदद में अरबों डॉलर का इजाफा कर दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए यह बात अपमान के समान है। क्योंकि शुक्रवार को ही वह इस युद्ध को रोकने की बात कर रहे हैं। यूरोपीय देशों के यूक्रेन को हथियार बनाने के लिए अरबों डॉलर की मदद देने का मतलब है कि युद्ध अभी और भी लंबा चलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप से तकरार के बीच जेलेंस्की को यूरोप का सहारा, ब्रिटेन-फ्रांस का बड़ा वादा
ये भी पढ़ें:ट्रंप ने मुंह फेरा तो इस देश ने जेलेंस्की के लिए खोला खजाना, 25000 करोड़ की मदद

दूसरी तरफ कीर स्टार्मर ने कहा कि हमारा यह प्रस्ताव सभी नाटो देशों के लिए है। हम अमेरिका के सामने भी यह प्रस्ताव रखेंगे। वहीं जेलेंस्की ने कहा कि अगर ट्रंप उन्हें बुलाते हैं तो वह जरूर व्हाइट हाउस जाएंगे और असली समस्याओं पर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां तक खनिज डील की बात है तो अगर सभी पक्ष इस पर सहमत हो जाते हैं तो हम यह करने के लिए तैयार हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।