Donald Trump says US knows where khamenei hiding but would not kill him for now calls unconditional surrender हमें पता है खामेनेई का ठिकाना, अभी नहीं मारेंगे; ट्रंप की चेतावनी- बिना शर्त सरेंडर करे ईरान, International Hindi News - Hindustan
More

हमें पता है खामेनेई का ठिकाना, अभी नहीं मारेंगे; ट्रंप की चेतावनी- बिना शर्त सरेंडर करे ईरान

ईरान और इजरायल में चल रहे भीषण युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका खामेनेई की लोकेशन जानता है, लेकिन अभी वो उन्हें मारेगा नहीं, ईरान के पास वक्त है कि अभी भी वो बिना शर्त सरेंडर कर ले।

Wed, 18 June 2025 12:21 AMGaurav Kala एएफपी, वाशिंगटन
share
हमें पता है खामेनेई का ठिकाना, अभी नहीं मारेंगे; ट्रंप की चेतावनी- बिना शर्त सरेंडर करे ईरान

ईरान और इजरायल के बीच चल रहे भीषण युद्ध के पांचवें दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दो टूक चेतावनी दे दी। उन्होंने मंगलवार को कहा कि अमेरिका जानता है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई कहां छिपे हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें मारने की योजना नहीं है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ईरान से कहा कि "अब वक्त है कि ईरान बिना शर्त आत्मसमर्पण कर ले"।

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब मध्य पूर्व में तनाव चरम पर है और ईरान और इजरायल के बीच हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ट्रंप ने यह भी इशारा किया कि यदि ईरान की ओर से अमेरिका या उसके नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई, तो कड़ी सैन्य कार्रवाई की जा सकती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान आने वाले दिनों में हालात और बिगाड़ सकता है और इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि अमेरिका पूरी स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर निर्णायक हस्तक्षेप भी कर सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले 48 घंटे ईरान के लिए धुकधुकी भरा? G7 से लौटे ट्रंप ने कर दिया बड़ा इशारा
ये भी पढ़ें:ईरान का वो परमाणु ठिकाना जहां पहुंचना भी इजरायल के लिए जंग जीतने जैसा

ईरान और इजरायल युद्ध गहराया

ईरान और इजरायल के बीच चल रहा युद्ध अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। इजरायल ने ईरान के कई सैन्य और परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं, जबकि ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई में मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। इस टकराव में अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों घायल हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आशंका है कि अगर ये टकराव यूं ही बढ़ता रहा, तो यह पूरे मध्य पूर्व को युद्ध की आग में झोंक सकता है। अमेरिका, जो इजरायल का समर्थन कर रहा है, इस संघर्ष में और गहराई से शामिल हो सकता है – जिससे हालात विश्व युद्ध जैसे बन सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।