Donald Trump says I love Pakistan Modi a fantastic man again claims he stop India Pak conflict ट्रंप ने भारत-PAK सीजफायर का फिर किया दावा, बोले- पाकिस्तान से करता हूं प्यार, मोदी शानदार इंसान, International Hindi News - Hindustan
More

ट्रंप ने भारत-PAK सीजफायर का फिर किया दावा, बोले- पाकिस्तान से करता हूं प्यार, मोदी शानदार इंसान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पाक युद्ध रोकने का दावा किया। आगे कहा कि उन्हें पाकिस्तान से प्यार है, लेकिन पीएम मोदी शानदार व्यक्ति हैं।

Wed, 18 June 2025 08:44 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share
ट्रंप ने भारत-PAK सीजफायर का फिर किया दावा, बोले- पाकिस्तान से करता हूं प्यार, मोदी शानदार इंसान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने मई में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को रोका था। वाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "मैंने पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध को रोका। मुझे पाकिस्तान से प्यार है।" उन्होंने आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ करते हुए कहा, “मोदी शानदार इंसान हैं। मैंने कल रात उनसे बात की।”

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब कुछ ही घंटे पहले उनकी प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत हुई थी। जिसमें यह साफ किया गया कि मई में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई को रोकने का फैसला दोनों देशों की सेनाओं के बीच सीधे संवाद से हुआ था।

ट्रंप और पीएम मोदी में 35 मिनट हुई बात

प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के बीच 35 मिनट लंबी बातचीत हुई, जिसमें मोदी ने दो टूक कहा कि "भारत ने कभी मध्यस्थता स्वीकार नहीं की है, न करता है और न ही करेगा।"

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बाद में संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी स्पष्ट किया कि 7 से 10 मई के बीच हुई भारत-पाकिस्तान की सैन्य झड़पों के दौरान अमेरिका से किसी भी स्तर पर न तो भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चर्चा हुई और न ही किसी तरह की मध्यस्थता का कोई विषय उठा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप ने पूछा- क्या कनाडा से लौटते समय US रुक सकते हैं; PM मोदी ने कर दिया इनकार

इस बयानबाजी से एक बार फिर यह साफ हो गया है कि भारत अपने विदेश मामलों में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका को स्वीकार नहीं करता है, जबकि ट्रंप अपने पुराने दावों को दोहराने से बाज नहीं आ रहे हैं कि उन्होंने दक्षिण एशिया में शांति कायम करने में मदद की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।